'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर दिखा खतरनाक अजगर, स्टार कास्ट ने शेयर किया वीडियो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Photo - Instagram
Updated on

मुंबई : टीवी धारावाहिक शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ईशान की भूमिका निभाने वाले एक्टर शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक खतरनाक वीडियो शेयर किया है। जिससे देखने के बाद उनके फैंस के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो एक भारी-भरकम अजगर (Python) का है। जो शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर पकड़ा गया। शक्ति अरोड़ा ने यह भी बताया कि सांप पकड़ने वाले ने बताया कि अजगर ने 150 अंडे भी दिए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप पकड़ने वाले ने एक खतरनाक अजगर की पूंछ को पकड़े हुए है जबकि अजगर जमीन पर रेंग रहा है। शक्ति ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इस ब्यूटी को आज हमारे सेट पर देखा और सांप पकड़ने वाले ने कहा कि उसने कम से कम 150 अंडे दिए हैं और चिंता न करें उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है।” उनके इस वीडियो को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी लाइक करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शक्ति अरोड़ा के इस वीडियो को अब तक 19 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में हाल ही में लीप आया है। जिसके बाद शो की कहानी शक्ति अरोड़ा, सुमित सिंह और भाविका शर्मा के इर्द-गिर्द घूम रही है। शो का प्रीमियर हर दिन, रात 8:00 बजे स्टार प्लस पर होता है। शक्ति अरोड़ा ‘कुंडली भाग्य’ और ‘पवित्र रिश्ता’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com