ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन ने कान्स 2025 में लूटी महफिल  
मनोरंजन

ऐश्वर्या राय के साथ आराध्या ने भी कान्स में लूट ली महफिल, मां-बेटी पर टिकी दुनिया की नजर

मांग में सिंदूर को या फिर बनारसी साड़ी और अब ब्लैक गाउन, रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक कान्स 2025 से वायरल हो रहा है। आराध्या भी ऐश्वर्या के साथ नजर आई। मां बेटी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में महफिल लूट ली है।

अनिल सिंह

ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन ऐश्वर्या राय एक और वजह से चर्चा में हैं। रेड कार्पेट पर चलने के पहले वह बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आईं, तो दुनिया भर की निगाहें मां बेटी पर टिकी हुई थी। दोनों मां बेटी नहीं बल्कि बहनें दिखाई दे रही थी, इसी वजह से ऐश्वर्या और आराध्या चर्चा में आ गए हैं। कान्स 2025 में पहले दिन ऐश्वर्या राय बनारसी साड़ी में महफिल लूटते हुए नजर आई, तो वहीं दूसरे दिन उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस में लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।

तस्वीर में आप देख सकते हैं ऐश्वर्या राय ब्लैक कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और वेस्टर्न ड्रेस में भी उन्होंने रेड कार्पेट पर कहर बरपाया है। एक दिन पहले वह इंडियन लुक में नजर आई थी, उन्होंने बनारसी साड़ी पहनी थी, तो वहीं उनकी मांग का सिंदूर भी चर्चा का विषय बन गया था। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की कान्स फिल्म फेस्टिवल की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके ताजा लुक की तारीफ कर रहे हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची हुई हैं। दूसरे दिन रेड कार्पेट पर चलने से पहले वह बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिखाई दी, तो मां बेटी को देखकर लोग चर्चा करने लगे। ऐश्वर्या राय और कान्स फिल्म फेस्टिवल का पुराना रिश्ता रहा है। करीब 20 साल से ऐश्वर्या राय इस फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। ऐश्वर्या राय के ताजा लुक की अगर बात करें तो उन्होंने गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई ड्रेस को पहना है। वहीं पहले दिन वो मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई सफेद बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आई थी।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?