ऐश्वर्या राय बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने विल स्मिथ की फिल्मों को किया मना, शाहरुख खान की फिल्मों से हुईं बाहर, जाने अनसुने किस्से

Aishwarya Rai Birthday: पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की लाइफ से जुड़े कई अनसुने और दिलचस्प राज़ सामने आए हैं, जिन्होंने उनके फिल्मी सफर और पर्सनल लाइफ के कई अनछुए पहलुओं से पर्दा उठाया है।

यति सिंह

Highlights

  • ऐश्वर्या राय बच्चन की शुरुआती पसंद मेडिकल क्षेत्र थी, जबकि बाद में उन्होंने आर्किटेक्चर में भी दिलचस्पी दिखाई।

  • साल 1994 में मिस बर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या के करियर को नई दिशा मिली।

  • उनके करियर में कुछ ऐसी फिल्में भी आईं, जिनमें वह अलग-अलग कारणों से काम नहीं कर पाईं।

  • ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की और उनकी बेटी आराध्या है।

Aishwarya Rai Bachchan Untold Facts: फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे खास और हैरान करने वाले किस्से सामने आए हैं, जो उनके डॉक्टर बनने के सपने से लेकर हॉलीवुड फिल्मों को ठुकराने तक की पूरी कहानी बयां करते हैं।

भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन का सफर हमेशा से ही लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा है। मॉडलिंग की दुनिया से लेकर ग्लोबल स्टेज पर भारत का नाम रोशन करने तक, उन्होंने हर कदम पर एक नई मिसाल कायम की है।

उनके बर्थडे पर उनकी लाइफ के कुछ ऐसे अनसुने पन्ने पलटे गए हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में कदम रखने से पहले उनका सपना कुछ और ही था, लेकिन किस्मत उन्हें ग्लैमर की दुनिया में ले आई।

ऐश्वर्या राय बच्चन

डॉक्टर या आर्किटेक्ट बनना चाहती थी ऐश्वर्या

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि एक्टिंग की दुनिया पर राज करने वाली ऐश्वर्या का रुझान बचपन में मेडिकल लाइन की तरफ था। वह शुरुआत में एक डॉक्टर बनना चाहती थीं और बाद में उन्होंने आर्किटेक्चर की फिल्ड में अपना भविष्य तलाशने का मन बनाया था। हालांकि समय का पहिया घूमा और उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा, जिसने उनके जीवन की पूरी दिशा ही बदल दी।

साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया और मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरुवर के साथ अपने एक्टिंग सफर का शानदार आगाज किया। इसी साल उनकी पहली हिंदी फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।

जब हाथ से निकल गईं बड़ी फिल्में

ऐश्वर्या के करियर में कई ऐसे मौके आए जब उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिले, लेकिन कई वजहों से वे फिल्में उनके हाथ से निकल गईं। करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है में टिना के रोल के लिए सबसे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ही कास्ट करना चाहते थे, लेकिन तारीखों की कमी के चलते वह यह फिल्म नहीं कर पाईं।

इसके अलावा हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विल स्मिथ के साथ काम करने का शानदार मौका भी उनके सामने आया था। उन्हें विल स्मिथ के साथ हिच और सेवेन पाउंड्स जैसी 3 बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिले थे, जिन्हें उन्होंने अलग-अलग पर्सनल रीजन के चलते ठुकरा दिया था।

प्यार, विवाद और फिल्मी गलियारों के फेमस किस्से

ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही मीडिया की सुर्खियों का केंद्र रही है। 90 के दशक के लास्ट में सलमान खान के साथ उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जो बाद में काफी चर्चा का मुद्दा बना। इसके बाद उनकी लाइफ में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई और फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा।

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुलासा किया था कि अभिषेक बच्चन ने उन्हें न्यू यॉर्क के एक होटल की बालकनी में घुटनों पर बैठकर बेहद फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था, जिसके बाद साल 2007 में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली। आज वह अपनी बेटी आराध्या के साथ अपनी खुशहाल लाइफ बिता रही हैं और अपनी एक्टिंग से आज भी करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं।

दिल्ली में आज कांग्रेस की महारैली, 14 जोन, 400 ड्रोन, 4000 पुलिसकर्मी तैनात, रामलीला मैदान में सियासी संग्राम

1984 सिख दंगों की बरसी पर INDIA गठबंधन की रैली से विवाद, हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में आज सड़कों पर उतरेगी BJP

LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम; जानें नए रेट

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं