अहान शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ahan Shetty ने Border 2 सेट से शेयर की BTS तस्वीरें, Anya Singh संग केमिस्ट्री ने जीता दिल

Ahan Shetty New Film: अहान शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का किरदार निभा रहे हैं। फैंस को सेट से रोमांचक BTS फोटोज भी मिले।

स्नेहा मौर्या

Ahan Shetty Share BTS Photos On Instagram: बॉलीवुड में इस समय अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की चर्चा जोर पकड़ चुकी है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया और सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। फिल्म की कहानी एक्शन, देशभक्ति और इमोशन से भरी हुई है। इसका टीजर देखकर फैंस को पार्ट वन की याद भी ताजा हो गई।

बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी ने भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का किरदार निभाया है। उनके रोल की प्रेरणा लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ पियस अल्फ्रेड नोरोंहा से ली गई है। अहान का यह किरदार युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण मिशनों में हिस्सा लेने वाला और देशभक्ति की मिसाल पेश करने वाला है। उनके ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार अन्या सिंह निभा रही हैं।

अहान शेट्टी ने BTS फोटोज ने बढ़ाई उत्सुकता

अहान शेट्टी ने हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में उन्हें भारतीय नौसेना के अधिकारी की पोशाक में चुस्त दुरुस्त दिखाया गया है। एक तस्वीर में अहान अन्या सिंह के माथे पर चुम्बन कर प्रेम जताते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस को उनके ऑन-स्क्रीन रोमांस का अंदाज भी देखने को मिला।

पार्ट वन की याद और फैंस की एक्साइटमेंट

फैंस खासतौर पर इस रोल को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि पहले पार्ट में सुनील शेट्टी ने भैरव सिंह का किरदार निभाया था। अब अहान शेट्टी इसी फेमस फ्रैंचाइज़ी में नए जोश और एनर्जी के साथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म की मुख्य कास्ट और कहानी

आपको बता दें, बॉर्डर 2 साल 1997 में आई क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें एयरफोर्स, ग्राउंड बैटल और बड़े पैमाने की वॉर सीक्वेंस शामिल हैं। मेकर्स के अनुसार, यह फिल्म देशभक्ति की भावना से जुड़ी सबसे बड़ी और प्रभावशाली फिल्मों में से एक साबित होने वाली है। फिलहाल, फिल्म की पूरी टीम ने इसे दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने का दावा किया है। खासकर अहान शेट्टी का नौसेना रोल और उनके ऑन-स्क्रीन रोमांस ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट