अहान शेट्टी (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

7 साल बाद रोमांस में लौटेंगे अहान शेट्टी, ‘तड़प’ के बाद नई लव स्टोरी पर बॉर्डर 2 एक्टर का रिएक्शन

Border 2 Ahan Shetty: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद अहान शेट्टी अब रोमांटिक जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। ‘तड़प’ के बाद 7 साल बाद वह निर्देशक शाद अली के साथ एक इंटेंस एक्शन-लव स्टोरी में नजर आएंगे।

सोनाली झा

Ahan Shetty Romance Comeback: बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। करीब पांच साल बाद बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करते हुए अहान ने फिल्म में नेवी ऑफिसर महेंद्र एस. रावत का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सराहना मिल रही है। देशभक्ति और भावनाओं से भरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद अब अहान अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में Mid-Day को दिए इंटरव्यू में अहान ने खुलासा किया कि वह निर्देशक शाद अली के साथ एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा करने जा रहे हैं। अहान ने बताया कि यह फिल्म एक एक्शन-लव स्टोरी होगी, जो उनके डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ (2021) के बाद रोमांटिक जॉनर में उनकी वापसी होगी।

अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म

अहान शेट्टी ने इंटरव्यू में कहा कि यह एक इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी होगी। मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं जिनमें गहराई हो और जिनके जरिए मैं अपने इमोशंस दिखा सकूं। ‘तड़प’ के बाद ऐसा कुछ करने का सही मौका अब मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि शाद अली के साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव है क्योंकि निर्देशक को अपने विजन की पूरी स्पष्टता होती है, जिससे एक्टर को किरदार में ढलने में आसानी होती है।

बॉर्डर 2 का हिस्सा बने अहान शेट्टी

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो यह 1997 में आई जेपी दत्ता की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े सितारे भी नजर आ रहे हैं। फिल्म भारतीय सैनिकों की बहादुरी, त्याग और जज्बे को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली तरीके से पेश करती है।

अहान शेट्टी की दमदार परफॉर्मेंस

अहान ने इंटरव्यू में अपने परिवार की प्रतिक्रियाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता सुनील शेट्टी ने फिल्म को एक खास बॉक्स ऑफिस आंकड़े तक पहुंचने के बाद देखने का फैसला किया था, हालांकि प्रीमियर पर वे बेटे का हौसला बढ़ाने जरूर पहुंचे थे। वहीं मां माना शेट्टी, बहन अथिया शेट्टी और जीजा केएल राहुल अहान की परफॉर्मेंस देखकर भावुक हो गए थे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला