आदित्य नारायण, उदित नारायण (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'अब समय बदल गया...', पापा की किसिंग कंट्रोवर्सी पर आदित्य नारायण ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण किसिंग कंट्रोवर्सी को लेकर एक विवाद में फंस गए थे। ऐसे में अब इस पूरे मामले पर बेटे आदित्य नारायण ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने अपने पिता के बचाव में खुलकर बात की।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: कुछ समय पहले बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक विवाद में घिर गए थे, जब एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने मंच पर एक महिला फैन को किस कर लिया। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। आलोचनाओं का सिलसिला यहीं नहीं थमा, बल्कि कुछ पुराने वीडियोज भी सामने आने लगे, जिनमें उदित नारायण मंच पर गायिकाओं जैसे श्रेया घोषाल और अलका याज्ञनिक को भी किस करते दिखे।

दरअसल, अब इस पूरे मामले पर पहली बार आदित्य नारायण ने चुप्पी तोड़ी है और अपने पिता के बचाव में सामने आए हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य ने बड़ी ही सफाई से इस विवाद पर अपनी राय रखी है, तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

आदित्य नारायण ने पापा के किसिंग कंट्रोवर्सी पर की बात 

आदित्य ने कहा, "पापा एक अलग दौर से आते हैं, जब मंच पर प्यार और अपनापन दिखाना एक आम बात थी। उस वक्त फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को गले लगाना, चूमना या छूना गलत नहीं मानते थे। लेकिन आज के दौर में चीजें काफी बदल चुकी हैं। अब हर एक्शन से पहले कंसेंट यानी सहमति जरूरी हो गई है।"

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने अपने पापा को इस मामले में समझाया है। आदित्य बोले, "मैंने पापा से कहा कि भले ही आपके इरादे गलत न हों, लेकिन आज के दौर में हर बात को संवेदनशील तरीके से लिया जाता है। अब आप सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि लाखों लोगों के रोल मॉडल भी हैं।"

'उनका मकसद अहसज महसूस कराना नहीं था'

आदित्य ने यह भी साफ किया कि उनके पिता किसी को अनकंफर्टेबल महसूस नहीं कराना चाहते थे। वह केवल अपनी पुरानी आदतों और उस दौर की मानसिकता के अनुसार फैंस के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अब वह भी इस नई सोच को समझ चुके हैं।

सिंगर ने यह भी कहा, "पापा ने मुझसे वादा किया है कि अब वह मंच पर या सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार नहीं करेंगे। उन्हें कंसेंट की अहमियत का एहसास हो गया है, और सबसे अच्छी बात यह है कि वह हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहते हैं।"

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी