आदित्य धर और शरारत गाना (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Aditya Dhar नहीं थे ‘शरारत’ गाने के पक्ष में, फिर विजय गांगुली ने बदला नजरिया, बना फिल्म का सबसे खास हिस्सा

Aditya Dhar Shararat Song: आदित्य धर ने खुलासा किया कि वह ‘शरारत’ गाने को लेकर आश्वस्त नहीं थे, लेकिन कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने उन्हें इसके लिए तैयार किया। गाना फिल्म का सबसे पसंदीदा हिस्सा बन गया।

सोनाली झा

Aditya Dhar Vijay Ganguly: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म की कहानी, एक्शन और परफॉर्मेंस के साथ-साथ इसके गानों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म के मशहूर गाने ‘शरारत’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आदित्य धर ने बताया कि वह शुरुआत में ‘शरारत’ जैसे लिप-सिंक डांस ट्रैक को फिल्म में शामिल करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे।

आदित्य धर का मानना था कि फिल्म के टोन के साथ ऐसा गाना फिट बैठेगा या नहीं, यह एक बड़ा सवाल था। लेकिन कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने उनका नजरिया पूरी तरह बदल दिया। आदित्य धर ने बताया कि विजय ने उन्हें आत्मविश्वास दिलाते हुए कहा कि चलिए, शुरू करते हैं… मजा आएगा। यही एक लाइन निर्देशक के लिए काफी साबित हुई और उन्होंने इस ट्रैक को फिल्म में शामिल करने का फैसला लिया।

गानों में दिखी कहानी कहने की कला

आदित्य धर ने विजय गांगुली की तारीफ करते हुए कहा कि वह सिर्फ गानों को कोरियोग्राफ नहीं करते, बल्कि उनके पीछे छिपी भावनाओं को समझकर उसे एक कहानी के रूप में पेश करते हैं। निर्देशक के मुताबिक, विजय का काम निर्देशक की तरह सोचने वाला होता है, जिससे फिल्म के कई हिस्सों को बेहतर बनाने में मदद मिली।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए स्टेप्स

फिल्म के गाने ‘शरारत’ और ‘एफएलएलए’ के डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। दर्शकों ने इन गानों को सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा माना। आदित्य धर ने स्वीकार किया कि जिस गाने को लेकर वह शुरुआत में संशय में थे, वही बाद में फिल्म का उनका सबसे पसंदीदा हिस्सा बन गया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी क्रिएटिव फैसलों में जोखिम लेना जरूरी होता है और सही टीम के साथ यह जोखिम शानदार नतीजे दे सकता है।

टीमवर्क से मिली सफलता

‘धुरंधर 2’ की सफलता में जहां स्टार कास्ट का योगदान रहा, वहीं पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकारों की मेहनत भी साफ नजर आई। आदित्य धर और विजय गांगुली की यह साझेदारी दिखाती है कि जब विजन और क्रिएटिविटी साथ आते हैं, तो एक साधारण गाना भी फिल्म का यादगार हिस्सा बन सकता है।

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?