बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

इंडियन आर्मी में जाना अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की मां का सपना, इस वजह से रह गया अधूरा..

Actress Bhumi Pednekar News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भूमि पेडनेकर ने अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से यह साफ झलक रहा कि भूमि की मां किस कदर इंडियन आर्मी का हिस्सा बनना चाहती थीं।

गीतांजली शर्मा

Bhumi Pednekar Mom's Dream: संजीदा अभिनय करने के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से यह पता चला है कि उनकी मां सुमित्रा हुड्डा देश की सेवा के लिए अपना जीवन अर्पित करना चाहती थी। वो इंडियन आर्मी में जाना चाहती थीं। लेकिन कुछ ऐसी वजहें थीं जिससे इनकी यह ईच्छा अधूरी रह गई। वीडियो को शेयर करते हुए भूमि पेडनेकर ने लिखा, "मां जब फैक्ट्री जा रही थीं, तो उनका एक भावुक होते हुए वीडियो मैंने बनाया। इस वीडियो में वह बता रही हैं कि वो इंडियन आर्मी में जाना चाहती थीं।"

70 की होने के बाद भी देश मेरे लिए सबसे बढ़कर

इस वीडियो में भूमि की मां सुमित्रा पेडनेकर कहती नजर आ रही हैं, "70 की हो गई हूं, मैं अपने देश को बहुत प्यार करती हूं। हमारे समय में लड़कियों को इंडियन आर्मी में सर्विस नहीं मिलती थी। मेडिकल को छोड़कर किसी अन्य विभाग में महिलाएं यहां सेवा नहीं देती थीं, मैंने इसके लिए लड़ाई लड़ी, क्योंकि मैं एक पैराट्रूपर थी। मैंने दो रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा लिया था, जबकि इसमें लोगों को एक भी बार जाने का मौका नहीं मिलता।"

तीनों सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से भूमि की मां खुश

भूमि की मां ने महिला अधिकारियों के सामने भारतीय सेना में महिला हिस्सेदारी के लिए आवाज भी उठाई। वह कहती हैं कि, मैंने उनसे पूछा कि आप हमें इंडियन आर्मी में क्यों नहीं ले जाते हैं? हमारी ट्रेनिंग का क्या फायदा?

हमने इतनी कड़ी ट्रेनिंग की है। जैसा की आप जानते हो, कि एक पैराट्रूपर के रूप में आपको कड़ी मेहनत करनी होती है और रिपब्लिक डे के लिए सेलेक्ट होना भी बड़ा मुश्किल होता है।

मैंने तब सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि इतनी मेहनत का क्या फायदा? लेकिन, अब मैं खुश हूं कि अब महिलाओं को भी आर्मी में सेवा के लिए शामिल किया जा रहा है और ये हमारी आर्मी का बहुत अहम हिस्सा है। तीनों सेनाओं में उन्हें जगह मिल रही है। ये बहुत अच्छा है और मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं।"

राष्ट्र प्रेम मुझे विरासत में मिला- अभिनेत्री भूमि पेडनेकर

अपने पोस्ट में भूमि पेडनेकर ने बताया कि "मैं बचपन से ही उनके (मां) और अपने पिता के ऐसे समय की कहानियां सुनती रही हूं जब अवसर कम थे, लेकिन इससे उनके देश के प्रति सपनों और प्रेम पर कोई असर नहीं पड़ा।

उनके लिए भारत हमेशा सर्वोपरि था। मुझे भारत के प्रति प्रेम उनसे विरासत में मिला है और मैं अपनी राष्ट्रीयता को सम्मान की निशानी मानती हूं।"

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो