विनय आनंद (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Vinay Anand: बॉलीवुड से मिली निराशा, भोजपुरी में मिली पहचान, गोविंदा के भांजे विनय आनंद का छलका दर्द

विनय आनंद को एक इंटरव्यू में पूछा गया कि जब वो हिंदी फिल्में कर रहे थे तब अचानक भोजपुरी सिनेमा में काम करने की कैसे सूझी? इस पर उन्होंने कहा कि देखिए मैं हिंदी फिल्में कर तो रहा था, लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट आ नहीं रही थी।

सोनाली झा

मुंबई: अभिनेता विनय आनंद, जो बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के भांजे हैं, ने अपने फिल्मी करियर के उतार-चढ़ाव और संघर्षों को लेकर हाल ही में खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लगातार नजरअंदाज किया गया, और आखिरकार उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया।

2025 की फरवरी में पॉडकास्ट शो 'द एड शो' में बातचीत के दौरान विनय ने अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि मैं हिंदी फिल्में कर तो रहा था, लेकिन कोई खास स्क्रिप्ट या रोल नहीं मिल रहे थे। कुछ प्रोड्यूसर ऐसे थे जो न मुझे फिल्में दे रहे थे और न ही आगे बढ़ने दे रहे थे। मुझे महसूस हुआ कि अगर मैं इंतजार करता रहा, तो एक दिन बूढ़ा हो जाऊंगा।

इसी सोच के साथ उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा और वहां उन्हें वह पहचान और काम मिला, जो बॉलीवुड में उनसे छीन लिया गया था। विनय ने साफ कहा कि मुझे डांस आता है, एक्टिंग आती है, तो क्यों न इस कला को किसी और मंच पर दिखाया जाए? विनय आनंद की कहानी उन कई कलाकारों के लिए प्रेरणास्पद है जो मुख्यधारा की इंडस्ट्री में नजरअंदाज किए जाने के बावजूद हार नहीं मानते और अपने लिए एक नया रास्ता चुनते हैं।

विनय आनंद का बॉलीवुड सफर साल 1999 में 'लो मैं आ गया' से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने 'दिल ने फिर याद किया', 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया', 'बेटी नंबर 1' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, 2010 के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में पूरी तरह से अपनी जगह बना ली और लीड एक्टर के तौर पर कई हिट फिल्में दीं।

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनय का जन्म 23 मार्च 1978 को मुंबई में हुआ था। वे पुष्पा आहूजा आनंद और रवि आनंद के बेटे हैं। पुष्पा आहूजा, अभिनेता गोविंदा की बहन हैं। उनकी शादी साउथ एक्ट्रेस सिमरन की बहन ज्योति आनंद से हुई है। सिर्फ अभिनय ही नहीं, विनय अब गायकी में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपनी नानी, मशहूर शास्त्रीय गायिका निर्मला देवी से ली थी।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया