Via- Instagram 
मनोरंजन

अभिनेता राजेश तैलंग ने ‘चांद पे चाय' नामक किताब लिखी

प्रकाशक ने ‘चांद पे चाय' के आवरण पृष्ठ को साझा किया, जिसमें गीतकार-कवि गुलजार का उद्धरण है जिसमें अभिनेता के काम की सराहना की गई है।

संदीप पांडे

मुंबई : अभिनेता (Actor) राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) लेखन की दुनिया (World) में कदम रख रहे है और जल्द ही उनकी पहली पुस्तक (Book) ‘चांद पे चाय' (Chand Pe Chai) बाजार में आने वाली है, जो कविताओं (Poems) का संग्रह है। पुस्तक का प्रकाशन (Published) वाणी प्रकाशन (Vani Prakashan) समूह द्वारा किया जाएगा। ‘मुक्केबाज' जैसी फिल्म और ‘डेल्ही क्राइम' तथा ‘मिर्जापुर' वेब सीरीज के चर्चित अभिनेता ने सोमवार शाम इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की।

किताब लाने की घोषणा के साथ तैलंग ने कहा कि उनका सपना सच होने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं मूल रूप से अभिनेता हूं, लेकिन मैं हमेशा कवि के रूप में पहचाना जाना चाहता था।  मैं आखिरकार उस ओर पहला कदम उठा रहा हूं। कविताओं का मेरा संग्रह ‘चांद पे चाय' का जल्द विमोचन होगा। मुझे आशा है कि आप किताब पढ़ेंगे और अपनी प्रतिक्रिया से मेरा हौसला बढ़ाएंगे।''

फिल्म ‘पगलैट' में नजर आए थे

प्रकाशक ने ‘चांद पे चाय' के आवरण पृष्ठ को साझा किया, जिसमें गीतकार-कवि गुलजार का उद्धरण है जिसमें अभिनेता के काम की सराहना की गई है। तैलंग आखिरी बार 2021 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘पगलैट' में नजर आए थे।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा