Photo - Instagram  
मनोरंजन

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक्टर नागार्जुन का फर्स्ट लुक हुआ जारी, 1000 नंदी के जितना दिखा बल

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की स्टारर आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में किरदार निभा रहे है। सितारों के लुक को मेकर्स एक-एक करके जारी कर रहे है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के बाद अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के भी फर्स्ट लुक को जारी कर दिया है। पोस्टर में अभिनेता घायल, खून से लथपथ और अपने हाथ की मुट्ठी बांधे गुस्से में दिखाई दे रहे है।

इस फिल्म में नागार्जुन अनीश की भूमिका निभा रहे है। जिसके पास 1000 नंदियों के समान शक्ति है। इस पोस्टर को करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'सहस्र नंदी हैं भुजबल जाके अंधकार भी थर थर कांपे, हाथों में जिसके है हज़ारों नंदियों का बल, ॐ शिववाहनाय विद्महे तुण्डाय धीमहि, तन्नो नन्दी: प्रचोदयात' उनके इस पोस्टर को अब तक 38 हजार से अधिक लोग देख चुके है। इस फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज होगा।

इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस, स्टारलाईट पिक्चर्स, स्टार स्टूडियोज और प्राइम फोकस ने किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, मौनी रॉय, आलिया भट्ट और नागार्जुन अक्किनेनी अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

ये फिल्म इसी साल 9 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी