कुबेर फिल्म देख रहे थे दर्शक, धड़ाम से गिरी थिएटर की छत 
मनोरंजन

घोर लापरवाही, कुबेर फिल्म देख रहे थे दर्शक, धड़ाम से गिरी थिएटर की छत, कई घायल

धनुष की फिल्म कुबेर थिएटर में चल रही थी, अचानक सिनेमाघर की छत गिर गई, हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस घटना को बड़ी लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है।

अनिल सिंह

कुबेर फिल्म देखते वक्त थिएटर की छत गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो तेलंगाना के एक थिएटर का है, जिसमें नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर चल रही थी। हादसा जब हुआ तब थिएटर में काफी लोग मौजूद थे। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद थिएटर मालिकों के साथ दर्शकों की बहस भी हुई। दर्शक इस घटना को थिएटर प्रबंधन की घोर लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुबेर फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर की छत गिरने का यह वीडियो तेलंगाना के महबूबाबाद में मौजूद मुकुंदा थिएटर का है। मुकुंदा थियेटर में रात के शो के दौरान यह हादसा हुआ, तब थिएटर में कुबेर फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही थी, खबर के मुताबिक इस घटना में कई लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। घायलों की मौजूदा हालात के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस घटना के बाद थिएटर में मौजूद दर्शकों और सिनेमा मालिक के बीच तीखी बहस देखने को मिली। थिएटर की छत गिरने की घटना को दर्शक घोर लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं, उनका यह कहना है कि वह सिनेमाघर फिल्म देखने आते हैं, घायल होने नहीं। दर्शकों ने थिएटर प्रबंधन की तरफ से हुई लापरवाही की वजह से हुई इस घटना की खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर थिएटर प्रबंधन की तरफ से बयान नहीं दिया गया। आपको बता दे की नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर को दर्शकों आपका अच्छा रिस्पांस मिला है, फिल्म देशभर में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत