मनोरंजन

आराध्या के बर्थडे पार्टी में मौजूद थे अभिषेक बच्चन, वीडियो ने खोल दी अफवाह फैलाने वालों की पोल

ऐश्वर्या राय ने जब आराध्या की बर्थडे की तस्वीर साझा की तो उसमें अभिषेक बच्चन नजर नहीं आ रहे थे, ऐसे में यह कहा जाने लगा कि अभिषेक बच्चन आराध्या के बर्थडे में नहीं पहुंचे लेकिन पार्टी के वीडियो में अभिषेक दिख रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच मतभेद की खबरें चल रही हैं। इसी बीच आराध्या के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने जो तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी उसमें अभिषेक बच्चन नजर नहीं आ रहे थे, लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के बर्थडे में शरीक नहीं हुए थे, लेकिन अब अफवाह फैलाने वालों की पोल खुल गई है क्योंकि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक बच्चन आराध्या के बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं।

आराध्या की बर्थडे पार्टी आयोजित करने वाले ऑर्गेनाइजर ने दो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, इससे कंफर्म हो रहा है कि अभिषेक बच्चन भी पार्टी में मौजूद थे। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने पार्टी के आर्गेनाइजर को आराध्या की बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज करने के लिए धन्यवाद दिया है। हालांकि दोनों वीडियो अलग-अलग बनाए गए हैं। दोनों ही वीडियो में ऐश्वर्या राय और आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन यह उसी पार्टी का वीडियो है यह कहा जा सकता है। दोनों वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक ने धन्यवाद किया है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक को लेकर खबरें चल रही है। कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच जबरदस्त मतभेद है। यह भी कहा गया कि ऐश्वर्या राय अब अपनी मां के घर रहती हैं। हालांकि उनके पिता के जयंती के मौके पर वह अपने माता के घर पहुंचते हुए नजर आई थी, जिससे यह साफ हो गया कि वह अपने मां के घर नहीं रह रही है। तो कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के बीच अब एक बार फिर यह साबित हुआ है कि अभिषेक बच्चन आराध्या के जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास