अभिनव चंद्रचूड़ (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ranveer Allahbadia: सिर्फ पिता ही नहीं अभिनव चंद्रचूड़ के दादा भी रहे हैं CJI, जिनके नाम है ये बड़ा रिकॉर्ड

Ranveer Allahbadia Case: वकील अभिनव चंद्रचूड़ के दादा न्यायमूर्ति वाईवी चंद्रचूड़ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायमूर्ति वाईवी चंद्रचूड़ 1978 को CJI नियुक्त हुए और 1985 तक कुर्सी पर रहे।

सोनाली झा

मुंबई: पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे हैं। अभिनव ने अपने पिता के मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहते हुए कभी भी शीर्ष अदालत में कोई केस नहीं लड़ा। अभिनव चंद्रचूड़ माननीय न्यायमूर्ति डीपी मैडल पुरस्कार भी जीत चुके हैं। अभिनव के पिता के साथ ही उनके दादा न्यायमूर्ति वाईवी चंद्रचूड़ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्य न्यायाधीश थे।

भारत के 16 वें मुख्य न्यायमूर्ति यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ 22 फरवरी 1978 को CJI नियुक्त हुए और 11 जुलाई 1985 तक कुर्सी पर रहे। 12 जुलाई 1920 को पुणे में जन्में जस्टिस जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ ने साल 1940 में मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज से हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। फिर 1942 में पुणे के आईएलएस लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली।

अभिनव अंतरराष्ट्रीय लॉ फर्म गिब्सन और डन एंड क्रचर में काम कर चुके हैं। मौजूद समय में वे बॉम्बे हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। अभिनव हार्वर्ड लॉ स्कूल में डाना स्कॉलर भी रह चुके हैं। अभिनव ने साल 2008 में मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी और बीएलएस की डिग्री हासिल की। एक साल बाद 2009 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की।

फ्रैंकलिन फैमिली स्कॉलर रहे अभिनव चंद्रचूड़ ने स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल से मास्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ और डॉक्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ की उपाधि हासिल की। अभिनव चंद्रचूड़ कई पुस्तक के लेखक भी हैं। उन्होंने 2017 में फ्री स्पीच एंड द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया और 2018 में सुप्रीम व्हिस्पर्स: कन्वर्सेशन विद जजेज ऑफ द सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया 1980-1989 किताब लिखी।

कॉमेडियन समय रैना का यूट्यूब पर 'इंडियाज गॉट लैटेंट' नाम से एक शो आता है। इस शो में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया भी पहुंचे थे। मगर यहां उन्होंने बेहद विवादित टिप्पणी की। उनकी यह टिप्पणी माता-पिता के ऊपर थी। वीडियो वायरल होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में रणवीर के खिलाफ मुकदमों की झड़ी लगई। असम में समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मुखीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब