आश्रम 3 पार्ट 2 में नहीं चला बॉबी देओल का जादू! 
मनोरंजन

Aashram 3 Part 2: आश्रम 3 पार्ट 2 में नहीं चला बॉबी देओल का जादू, किसने लूटी महफिल

Bobby Deol In Aashram 3 Part 2: आश्रम 3 पार्ट 2 एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुका है। वेब सीरीज के ताजा एपिसोड्स को लेकर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी देना शुरू कर दिया है। इस सीजन में बॉबी देओल का जादू नहीं चला है। 

अनिल सिंह

Aashram 3 Part 2 Review in Hindi: आश्रम 3 पार्ट 2 को लेकर लोगों की राय है कि इस बार बॉबी देओल का जादू नहीं चला। आपको बता दें कि इसी वेब सीरीज ने बॉबी से देओल की जिंदगी को बदल दिया था। बॉबी देओल का करियर आश्रम वेब सीरीज की वजह से नए मुकाम पर पहुंचा। लेकिन आश्रम 3 के पार्ट 2 रिलीज होने के बाद लोग यह कह रहे हैं कि बॉबी देओल का वह जलवा देखने को नहीं मिला जिसकी वह उम्मीद कर रहे थे, जबकि कहा यह जा रहा है कि आने वाले वक्त में भोपा और पम्मी का किरदार बाबा निराला के किरदार पर भारी पड़ जाएगा। आश्रम 3 पार्ट 2 के 5 एपिसोड फिलहाल रिलीज किए गए हैं और बाकी एपिसोड कुछ समय बाद रिलीज किए जाएंगे।

आश्रम 3 पार्ट 2 की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है, जिन लोगों ने रिलीज हुए सभी एपिसोड देख लिए हैं। वह अब ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बाबा निराला की सदा ही जय, आश्रम वेब सीरीज के तीसरे सीजन का पार्ट 2 जबरदस्त है। एक भी डल मोमेंट देखने को नहीं मिला। बॉबी देओल ने लाइमलाइट लूट ली है।  उम्मीद है कि इसका चौथा सीजन भी जल्द बनेगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आश्रम 3 पार्ट 2 लोगों को पसंद आ रहा है। बॉबी देओल के भूमिका को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है कुछ का कहना है कि उनका जादू नहीं चला तो कुछ उनके एक्टिंग को जबरदस्त बता रहे हैं। कुल मिलाकर आश्रम 3 पार्ट 2 दर्शकों को पसंद आया है।

आश्रम 3 पार्ट 2 के सिर्फ पांच एपिसोड ही अभी रिलीज हुए हैं, ऐसे में इसके क्लाइमैक्स का अभी इंतजार है, लेकिन 5 एपिसोड देखने के बाद यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि बाबा निराला पर पम्मी और भोपा भारी पड़ने वाले हैं और यही कारण है कि बॉबी देओल का जादू कम दिखाई पड़ रहा है, क्लाइमेक्स में क्या होगा, आखिर में महफिल कौन लूटेगा, बॉबी देओल या फिर बाकी के किरदार यह देखना अभी बाकी है। कुल मिलाकर आश्रम 3 पार्ट 2 दिलचस्प है और दर्शकों को पसंद आ रहा है।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल