भोजपुरी सुपरस्टार्स Nirahua और आम्रपाली की क्यूट फूड फाइट, हैदराबाद में लिट्टी चुराते पकड़ी गईं एक्ट्रेस 
मनोरंजन

Aamrapali Dubey ने की चोरी', निरहुआ को देखते ही वायरल हुआ रिएक्शन!

Bhojpuri Actress आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आम्रपाली चुपके से निरहुआ की थाली से लिट्टी-चोखा चुराते हुए पकड़ी गई हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Aamrapali Dubey And Nirahua: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ी, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', हाल ही में हैदराबाद में एक साथ नजर आए। साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन दोनों स्टार्स ने अपने फैंस के लिए एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस खुलेआम 'चोरी' करते हुए पकड़ी गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री साफ झलक रही है।

दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे हैदराबाद में लंच करते दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन दिया- "हैदराबादी थाली।" वीडियो में निरहुआ बड़े चाव से लिट्टी-चोखा खा रहे थे, जबकि आम्रपाली अपने सामने रखे डोसे का आनंद ले रही थीं। हालांकि, आम्रपाली की नजर अपने खाने के बजाय निरहुआ की थाली पर टिकी थी। मौका पाते ही, एक्ट्रेस ने चुपके से निरहुआ की थाली से एक लिट्टी उठा ली।

लिट्टी चोरी पर निरहुआ का क्यूट रिएक्शन

आम्रपाली की इस हरकत को निरहुआ ने तुरंत पकड़ लिया। जैसे ही निरहुआ ने अपनी थाली से लिट्टी को गायब होते देखा, उनके चेहरे के भाव अचंभे से बदल गए। हालांकि, उन्होंने फौरन मुस्कुरा दिया, जिससे फैंस को पता चला कि यह सब मस्ती-मजाक में था। निरहुआ का यह क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर एक्टर ने अपना लेटेस्ट गाना 'तितली' लगाया है।

फैंस ने की 'लिट्टी चोखा' की तारीफ

इस मजेदार वीडियो पर फैंस ने खूब कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिट्टी के प्रति निरहुआ के प्यार को देखते हुए लिखा, "बिहार के लाल देश के किसी भी कोने में क्यों न चले जाएं, लेकिन खाएंगे तो लिट्टी चोखा ही।" वहीं, कुछ यूजर्स ने उनके फ़िल्टर पर मज़ाक करते हुए कमेंट किया। इस तरह की नोक-झोंक इस बात को साबित करती है कि यह जोड़ी केवल फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है।

35 से ज्यादा फिल्में कर चुकी है जोड़ी

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे को भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी माना जाता है, जिन्होंने एक साथ लगभग 35 से ज्यादा फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने निरहुआ के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्ते की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन निरहुआ और आम्रपाली हमेशा यह स्पष्ट करते आए हैं कि वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में दोनों हैदराबाद से पहले मुजफ्फरपुर में एक शॉपिंग मॉल के उद्घाटन में भी साथ दिखे थे।

EndFragment

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच