आम्रपाली दुबे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ के प्रीमियर डेट से उर्ठा पर्दा, एक बार फिर से मचेगा धमाल

Aamrapali Dubey Movies: आम्रपाली दुबे फिर से अपने फैंस के लिए सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ लेकर आ रही हैं। जिसका हाल ही में यूट्यूब प्रीमियर डेट का ऐलान किया गया है।

स्नेहा मौर्या

Cycle Wali Didi Premiere Date: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी दमदार एक्टिंग लेकर लौट रही हैं। उनकी चर्चित फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ अब यूट्यूब पर रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म के यूट्यूब प्रीमियर की डेट की घोषणा कर दी है।

फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ का प्रीमियर 11 अक्टूबर, शनिवार सुबह 8 बजे B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इससे पहले यह फिल्म टेलीविजन पर प्रसारित हो चुकी है, जहां इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि “साइकिल वाली दीदी का यूट्यूब प्रीमियर 11 अक्टूबर को सुबह 8 बजे, बी4यू यूट्यूब चैनल पर। देखना मत भूलना।”

फिल्म की कहानी

‘साइकिल वाली दीदी’ एक ऐसी महिला की प्रेरणादायक कहानी है जो विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारती। फिल्म में आम्रपाली दुबे एक बहू के किरदार में नजर आती हैं, जिसका पति एक पहलवान होता है। एक हादसे में पति कोमा में चला जाता है, जिसके बाद वह अपने परिवार और समाज के लिए नई राह चुनती है। वह गांव के स्कूल में शिक्षिका बनकर नारी सशक्तीकरण और शिक्षा के महत्व का संदेश देती है।

फिल्म समाज को यह संदेश देती है कि महिलाएं किसी भी स्थिति में अपने दम पर जीवन की नई शुरुआत कर सकती हैं। फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ शिवम तिवारी, भूपेंद्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अनु ओझा, स्वीटी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और पल्लवी कोहली जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है, कहानी सत्येंद्र सिंह ने लिखी है और संगीत ओम झा ने तैयार किया है। इसके गीत प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी हैं।

आम्रपाली दुबे के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आम्रपाली दुबे पहले भी सामाजिक और शैक्षिक संदेश वाली फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिनमें ‘विद्या’, ‘कलेक्टर साहिबा’, ‘मिशन मैट्रिक’, ‘कलेक्टर बिटिया’ और ‘शिक्षा और प्रेम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज में महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया है। आम्रपाली जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘मातृ देवो भवः’ में नजर आएंगी। यह फिल्म मां के त्याग और परिवार के प्रति समर्पण की भावनात्मक कहानी पेश करती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह