गौरी स्प्रैट, आमिर खान और विक्की कौशल (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब

Aamir Khan Wedding: आमिर खान की 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग होने वाली तीसरी शादी पर विक्की कौशल का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले उन्होंने शादी की खबर कन्फर्म होने की बात पूछी।

सोनाली झा

Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच अभिनेता विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आमिर खान की शादी की खबर पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। विक्की का सहज और खुशमिजाज अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान विक्की कौशल पैपराजी के कैमरों में कैद हुए। इसी दौरान फोटोग्राफर्स ने उनसे आमिर खान की शादी को लेकर सवाल पूछा। पहले तो विक्की ने हैरानी जताते हुए पूछा कि अच्छा अरे, क्या ये खबर कन्फर्म हो गई है? जब पैपराजी ने बताया कि आमिर खान खुद अपनी शादी की पुष्टि कर चुके हैं, तो विक्की मुस्कुराते हुए बोले कि मैं दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।

आमिर खान ने खुद की शादी की पुष्टि

इसी मौके पर आमिर खान ने भी अपनी शादी को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को उनकी शादी एक बेहद निजी समारोह में होगी। अभिनेता ने कहा कि इस खास दिन पर सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे। शादी उनके घर पर आयोजित की जाएगी। आमिर ने मीडिया और फैंस से आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने की अपील भी की।

2025 में कराया था गौरी स्प्रैट से परिचय

आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में दुनिया से परिचित कराया था। गौरी फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी हुई हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अब अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं।

दो शादियों के बाद तीसरी बार बसाएंगे घर

आमिर खान की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। इस रिश्ते से उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ। हालांकि, 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि तलाक के बाद भी आमिर का अपनी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता बना हुआ है।

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी