आमिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'रीमेक बनाने में कोई बुराई नहीं...', Aamir Khan ने फिल्म की क्रिएटिविटी को लेकर की खुलकर बात

एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने रीमेक फिल्म बनाने को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही कहा कि रीमेक करने में मुझे नहीं लगता है मेरी मेरी क्रिएटिविटी कम हो रही है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में रीमेक फिल्मों को लेकर अपनी राय खुलकर रखी।

दरअसल, राज शमानी के पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि क्या रीमेक बनाते समय ये महसूस होता है कि वो किसी और का काम कॉपी कर रहे हैं, तो आमिर ने साफ कहा कि उन्हें रीमेक करने में कोई परेशानी नहीं है।

रीमेक फिल्मों को लेकर आमिर खान ने कही ये बात 

आमिर ने कहा, "ओरिजिनल वर्क और अडॉप्टेशन या रीमेक में मुझे कोई फर्क नहीं लगता। रीमेक बनाना मेरी क्रिएटिविटी को कम नहीं करता। मैं जब किसी कहानी को रीक्रिएट करता हूं, तो उसमें अपना नजरिया, अपनी सोच और अपनी एनर्जी डालता हूं। ये मेरा नया काम है। भले ही कहानी किसी और की हो, लेकिन जब मैं उसे पर्दे पर लाता हूं, तो वो पूरी तरह से मेरी टीम की मेहनत और सोच से नया रूप ले लेती है।"

शेक्सपियर का उदाहरण देते हुए आमिर ने कहा, "आज भी दुनिया भर में थिएटर में सबसे ज्यादा शेक्सपियर के प्ले होते हैं। हर भाषा में उनके नाटक किए जाते हैं और लोग वाहवाही करते हैं। तो फिर रीमेक फिल्मों को लेकर सवाल क्यों? अगर मैं शेक्सपियर करूं तो तारीफ, लेकिन अगर किसी स्पैनिश फिल्म को रीमेक करूं तो आलोचना क्यों? क्या स्पैनिश फिल्म कमतर है? ये डबल स्टैंडर्ड्स क्यों?"

'मुझे रीमेक से कोई दिक्कत नहीं'

उन्होंने आगे कहा, "मुझे रीमेक फिल्मों पर चलने वाली बहस फिजूल लगती है। मैं इसमें बिलीव ही नहीं करता। गजनी का उदाहरण देते हुए आमिर ने बताया कि वो पहले से तमिल में बन चुकी थी, लेकिन उन्होंने जब उसे किया तो उसमें अपना नजरिया और मेहनत झोंकी। ‘गजनी’ को उन्होंने अपनी ऑडियंस के लिए नए तरीके से पेश किया।"

आमिर का मानना है कि एक अच्छी कहानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का माध्यम रीमेक भी हो सकता है। उनके अनुसार, अगर कोई कहानी दमदार है, तो उसे नए ढंग से पेश करना भी एक तरह की कला है। इसीलिए उन्हें ना पहले रीमेक से कोई दिक्कत थी और ना ही आज है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा