‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में आमिर खान ने लव लाइफ को लेकर किए खुलासे, नया प्रोमो रिलीज 
मनोरंजन

Aamir Khan: आमिर खान ने अपनी लव लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Love life: आमिर खान ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया है ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में उन्होंने सलमान खान के सामने खुद से जुड़े कई राज खोले हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Two Much Episode 1: करण जौहर को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड की दो डीवा ट्विंकल खन्ना और काजोल ने अपना नया शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ रिलीज कर दिया है।

शो का पहला एपिसोड गुरुवार को अमेजन प्राइम पर टेलीकास्ट हो गया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर लगातार शो से जुड़े नए प्रोमो सामने आ रहे हैं। अमेजन प्राइम ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें आमिर खान अपनी डेटिंग लाइफ और सलमान खान अपनी क्लीवेज दिखाने के टॉपिक पर बात कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

आमिर खान की धमाकेदार एंट्री

प्रोमो में सारी चीजें 'कट टू कट' दिखाई गई हैं। प्रोमो में सबसे पहले सलमान खान और आमिर खान की धमाकेदार एंट्री होती है और ट्विंकल सवाल करती हैं, "60 की उम्र में भी अपनी जिंदगी में रोमांस चाहिए।"

दोनों ही बदतमीज हो

आमिर कहते हैं, "हां, क्योंकि मैं अपनी जिंदगी में कई बुरे ब्रेकअप के दौर से गुजरा हूं।" इसके बाद ट्विंकल कहती हैं कि अगर हम दोनों (काजल) में एक चीज सेम बतानी हो तो, आमिर कहते हैं, "दोनों ही बदतमीज हो।" इस पर सलमान खान हंस देते हैं।

क्लीवेज दिखाते हैं सलमान

ट्विंकल खन्ना आगे सवाल करती हैं, ''सलमान खान फिल्म की हीरोइन से ज्यादा लेग्स और क्लीवेज दिखाते हैं।'' सलमान जवाब देते हुए कहते हैं, 'बिल्कुल।' प्रोमो देखकर ही लग रहा है कि शो कितना मजेदार होने वाला है। शो के और भी प्रोमो रिलीज हो रहे हैं।

सलमान ने आमिर का बनाया मजाक

एक अन्य प्रोमो में सलमान खान ने खुलासा किया कि फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के समय सेट पर 9 बजे की शिफ्ट में आमिर खान सुबह 7 बजे आते थे। अब उनके पास एक ही फिल्म थी, लेकिन मेरे साथ 15 फिल्में और लगातार शिफ्ट। सलमान कहते हैं, "मैं सुबह 7 बजे से 2 बजे, 2 बजे से रात 10 बजे और रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शूटिंग करता था।'' आमिर कहते हैं, ''जो मेरा टाइम था, उसी पर आता था।'' सलमान सबके सामने ही आमिर खान का मजाक बना देते हैं।

EndFragment

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी