आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मोहक नाहटा के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में साथ पहुंचे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, हाथों में हाथ डालकर की एंट्री

Aamir Khan Gauri Spratt: आमिर खान हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के बेटे के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोनाली झा

Aamir Khan Gauri Spratt Viral Photos: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वे अपनी कथित गर्लफ्रेंड Gauri Spratt के साथ एक प्री-वेडिंग रिसेप्शन में नजर आए, जहां दोनों की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस दोनों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इवेंट में आमिर खान और गौरी स्प्रैट नए-नवेले जोड़े की तरह हाथों में हाथ डालकर पहुंचे। जैसे ही दोनों समारोह स्थल पर पहुंचे, मीडिया और फोटोग्राफर्स ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। दोनों ने मुस्कुराते हुए कैमरों के सामने पोज भी दिए। उनकी इस एंट्री ने पार्टी में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, यह प्री-वेडिंग रिसेप्शन मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के बेटे मोहक नाहटा और दीक्षिता कुलार का था। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा आमिर खान और गौरी स्प्रैट की जोड़ी को लेकर ही रही।

तस्वीरें देख फैंस ने किए सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस भी हैरान रह गए। कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा कि क्या दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। कुछ फैंस का कहना है कि दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आते हैं और अब उन्हें अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे देना चाहिए। इवेंट में आमिर खान ट्रेडिशनल देसी अंदाज में नजर आए, जबकि गौरी स्प्रैट साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। दोनों का स्टाइल और सादगी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

शादी को लेकर पहले भी कर चुके हैं बात

गौरतलब है कि आमिर खान पहले ही अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इस उम्र में तीसरी शादी करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है और लोग यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आने वाले समय में उनका रिश्ता किस दिशा में आगे बढ़ता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार