सितारे जमीन पर 7वें दिन हिट होगी या फ्लॉप 
मनोरंजन

सितारे जमीन पर 7वें दिन हिट होगी या फ्लॉप, जानें आमिर खान की फिल्म का हाल

आमिर खान की सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने तीन दिन में शानदार कलेक्शन करते हुए हिट होने के संकेत दिए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 81.94 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

सोनाली झा

मुंबई: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 20 जून को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तेज शुरुआत की। फिल्म को जहां पहले तीन दिनों में जबरदस्त ओपनिंग मिली, वहीं सप्ताह के अंत तक इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म में आमिर का अभिनय, इमोशन और कहानी का मेल दर्शकों को भाया, लेकिन क्या ये हिट साबित हुई? आइए जानें।

‘सितारे जमीन पर’ ने 7वें दिन महज 0.02 करोड़ रुपये की कमाई की, जो दर्शाता है कि वीकडे में दर्शकों की रुचि में भारी गिरावट आई है। हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं और दिन खत्म होने तक इसमें थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन 7वें दिन की इतनी कम कमाई ने ट्रेड एनालिस्ट्स को हैरान कर दिया है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 81.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 21.7 करोड़ और रविवार को 27.25 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 8.88 करोड़ की कमाई की। 5वें दिन 8.5 करोड़ और 6वें दिन 6.77 करोड़ रुपये की कमाई की। शुरुआती कलेक्शन के मुताबिक 7वें दिन फिल्म ने 0.02 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, फिल्म के आंकड़े में फ्राइडे को बदलाव हो सकता है।

आमिर खान ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद लगभग तीन साल का ब्रेक लिया था। ‘सितारे जमीन पर’ उनके कमबैक की तरह आई और शुरुआती कमाई देखकर लग रहा था कि फिल्म हिट होगी। लेकिन हफ्ते के आखिर में तेजी से गिरता कलेक्शन चिंता का विषय है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 80 करोड़ से ज़्यादा कमा लिए हैं, जो खराब आंकड़े नहीं हैं। लेकिन इतने बड़े बजट और स्टार पावर को देखते हुए फिल्म औसत से ऊपर तो कही जा सकती है, पर सुपरहिट का तमगा इसे अभी नहीं दिया जा सकता।

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर