मनोरंजन

आमिर खान और सूर्या 'गजनी 2' में आएंगे नजर, 2025 में फिल्में होंगी रिलीज

गजनी टू को लेकर आमिर खान और सूर्या से बातचीत चल रही है। खुद सूर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान गजनी के सीक्वल से जुड़ी बात साझा की और बताया कि 2025 तक फिल्म रिलीज हो सकती है। जानें सूर्या ने क्या कुछ कहा।

अनिल सिंह

मुंबई: आमिर खान की फिल्म गजनी का सीक्वल जल्द ही सामने आएगा। 'गजनी 2' के लिए आमिर खान और सूर्या के साथ बातचीत चल रही है। आमिर खान फिल्म के हिंदी वर्जन में वहीं सूर्या तमिल वर्जन में नजर आएंगे। लेकिन इस बार दोनों ही फिल्मों को सिनेमाघरों में एक ही दिन रिलीज किया जाएगा। साल 2008 में आमिर खान की गजनी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। सूर्या की गजनी साल 2005 में रिलीज हुई थी, लेकिन मेकर्स इस बार दोनों फिल्मों को एक साथ रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सूर्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने 'गजनी 2' के आईडिया को लेकर एक्टर से बात की और अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म 2025 में रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है। फिल्म की आईडिया पर बात हो चुकी है। फाइनल स्क्रिप्ट का इंतजार किया जा रहा है। कुछ समय पहले अल्लू अरविंद आमिर खान से मुलाकात करते हुए भी नजर आए थे। तभी ही 'गजनी 2' की बात सामने आई थी। लेकिन अब सूर्या के इंटरव्यू के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि अल्लू अरविंद गजनी टू की चर्चा को लेकर ही दोनों कलाकारों से मुलाकात कर रहे हैं।

हिंदी और तमिल दोनों भाषा की गजनी को काफी पसंद किया गया था। दोनों ही फिल्मों में 3 साल का अंतराल था। लेकिन गजनी 2 में दोनों फिल्मों के बीच अंतराल नहीं होगा। जबकि दोनों एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना यह होगा की बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बेहतर प्रदर्शन करती है। गजनी फिल्म में आमिर खान के साथ आसीन, जिया खान, प्रदीप राम सिंह, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं सूर्या की गजनी में भी असिन, नयनतारा, प्रदीप राम सिंह रावत जैसे कलाकार नजर आए थे। जिनमें से आसीन और प्रदीप राम सिंह रावत दोनों ही फिल्मों में दिखाई दिए थे।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी