Photo - Instagram  
मनोरंजन

डायरेक्टर-एक्टर महेश कोठारे के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सरोज अंबर का निधन

बता दें कि महेश कोठारे के सिर से मां और पिता दोनों का साया उठ गया है। डायरेक्टर के पिता अंबर कोठारे का निधन भी इसी साल 21 जनवरी को हुआ था।

संदीप पांडे

मुंबई : हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री (Marathi Film Industry) से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज प्रोड्यूसर (Producer) और रंगकर्मी (Artist) सरोज अंबर कोठारे (Saroj Amber Kothare) का 15 जुलाई को निधन हो गया है। सरोज अंबर ने 93 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। सरोज अंबर फिल्म एक्टर और डायरेक्टर महेश कोठारे (Mahesh Kothare) की मां थीं। सरोज अंबर के निधन से पूरे परिवार को गहरा झटका लगा है।

महेश कोठारे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मां को श्रद्धांजलि दी है। सरोज अंबर का जन्म 19 जून, 1930 को हुआ था और 15 जुलाई, 2023 को उनका स्वर्गवास हो गया। महेश कोठारे ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “श्रीमती। सरोज अंबर कोठारे (जेनमा) 19 जून, 1930 से 15 जुलाई 2023 - समस्त कोठारे परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि, आपकी आत्मा को शांति मिले, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।” सरोज अंबर कोठारे के निधन की खबर से फैंस भी शोक में डूबे हुए हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी सरोज अंबर कोठारे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि महेश कोठारे के सिर से मां और पिता दोनों का साया उठ गया है। डायरेक्टर के पिता अंबर कोठारे का निधन भी इसी साल 21 जनवरी को हुआ था। अंबर कोठारे 96 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे और अब मां के निधन से महेश कोठारे अंदर से टूट से गए हैं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें