राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत का पोस्टर (Image- Social Media) 
मनोरंजन

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड

Best Hindi Feature Film: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। जानिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 के प्रमुख विजेता।

अर्पित शुक्ला

72nd National Film Awards: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई है। साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों, कलाकारों, निर्देशकों और तकनीकी विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी फिल्म प्रेमियों की नजरें पुरस्कारों पर टिकी थीं।

'श्रीकांत' बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के दौरान राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। यह फिल्म उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित है। जन्म से दृष्टिबाधित होने के बावजूद उन्होंने तमाम चुनौतियों को पार करते हुए उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म की इस उपलब्धि के बाद राजकुमार राव और पूरी टीम को सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

जयराज की अध्यक्षता में हुई विजेताओं का चयन

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं का चयन 11 सदस्यीय जूरी ने किया, जिसकी अध्यक्षता फिल्म निर्माता जयराज ने की। जयराज इससे पहले वर्ष 2012 में भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी का हिस्सा रह चुके हैं।

यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपने दमदार अभिनय के दम पर बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद यह उपलब्धि उनके करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।

कार्तिक आयर्न को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

बता दें कि बेस्ट लीडिंग एक्टर का अवॉर्ड कार्तिक आर्यन को मिला है। कार्तिक आर्यन को साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने कड़ी मेहनत की थी। उनकी फिजिकल ट्रान्सफॉर्मेशन से हर कोई हैरान रह गया था।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां