3 इडियट्स का सीक्वल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'3 इडियट्स' के फैंस के लिए खुशखबरी! अब आ रहा है फिल्म का सीक्वल, बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा धमाल

Bollywood sequel 2026: '3 इडियट्स' का सीक्वल आने वाला है। राजकुमार हिरानी की फिल्म 2026 में शूट होगी और आमिर, शरमन, माधवन व करीना एक बार फिर अपने रोल्स में नजर आएंगे।

स्नेहा मौर्या

3 Idiots 2 Coming Soon: करीब 15 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। “ऑल इज वेल” डायलॉग अब भी लोगों की जुबान पर है। तीन दोस्तों—रैंचो, फरहान और राजू—की कहानी पर आधारित यह फिल्म न केवल फनी और इमोशनल थी, बल्कि महत्वपूर्ण मैसेज भी देती थी। आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर की दमदार परफॉर्मेंस ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया।

अब फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि फिल्म का सीक्वल 3 इडियट्स 2 आने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक राजकुमार हिरानी इस फिल्म पर लंबे समय से काम कर रहे थे। अब 3 इडियट्स 2 की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है और टीम बहुत उत्साहित है। फैंस को उम्मीद है कि यह सीक्वल पहली फिल्म की तरह फनी, इमोशनल और मैसेज से भरपूर होगा।

सीक्वल में कहानी लोगों को करेगी भरपूर एंटरटेन

सीक्वल में कहानी उसी यूनिवर्स को आगे बढ़ाएगी। पहले फिल्म के क्लाइमैक्स में सारे कैरेक्टर अपने जीवन में आगे बढ़ गए थे। अब नई फिल्म में रैंचो, फरहान, राजू और पिया एक बार फिर नए एडवेंचर और मजेदार मोमेंट्स के लिए स्क्रीन पर लौटेंगे। राजकुमार हिरानी ने सीक्वल का आइडिया काफी पहले सोचा था, लेकिन तब वह दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे थे। बायोपिक फिलहाल होल्ड पर है, और अब उन्होंने पूरी ऊर्जा 3 इडियट्स 2 पर केंद्रित कर दी है। हिरानी का मकसद पहले फिल्म की लेगेसी को परफेक्ट तरीके से आगे बढ़ाना है।

 15 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

पहली फिल्म 3 इडियट्स 24 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी। 55 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही। इस फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन, करीना कपूर और बोमन ईरानी लीड रोल में थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल में भी ये सभी लीड एक्टर्स नजर आएंगे।

खबरों के मुताबिक 3 इडियट्स 2 की शूटिंग 2026 में शुरू होगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन फैंस का उत्साह पहले से ही आसमान छू रहा है और सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा लगातार बढ़ रही है। इस साल 3 इडियट्स 2 बॉलीवुड की सबसे चर्चित और प्रतीक्षित फिल्मों में से एक होगी, जो पहली फिल्म की तरह ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी