बॉलीवुड नई जोड़ियां 2026 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

राम चरण-जाह्नवी कपूर से लेकर लक्ष्य और अनन्या पांडे तक, ये जोड़ी 2026 में मचाएंगे धमाल, देखें लिस्ट

Bollywood Upcoming Movie: साल 2026 बॉलीवुड के लिए नई रोमांटिक जोड़ियों का साल बनने जा रहा है। राम चरण और जाह्नवी कपूर समेत कई फ्रेश कपल्स बड़े पर्दे पर अपने प्यार का जादू बिखेरने को तैयार हैं।

स्नेहा मौर्या

Bollywood New Jodis 2026: साल 2026 बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के लिए रोमांस, ड्रामा और नए एक्सपेरिमेंट्स से भरा होने वाला है। दर्शक हमेशा नई कहानियों और फ्रेश ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तलाश में रहते हैं, और आने वाला साल इस मामले में काफी खास साबित होने वाला है। कई फिल्ममेकर्स दर्शकों को नई जोड़ियों के साथ कुछ अलग परोसने की तैयारी में हैं, जिनकी झलक भर से ही फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी

फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी पहली बार साथ नजर आएंगे। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जया बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्टर्स से साफ है कि दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को सरप्राइज कर सकती है।

वरुण धवन और पूजा हेगड़े

डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। फन, म्यूजिक और ग्लैमर से भरपूर यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होगी।

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर

संजय लीला भंसाली के बैनर तले बन रही ‘दो दीवाने शहर में’ में सिद्धांत और मृणाल की जोड़ी एक इमोशनल और सेंसिटिव लव स्टोरी लेकर आ रही है। पोस्टर और अनाउंसमेंट वीडियो में दोनों की सादगी दर्शकों के दिल को छू रही है।

राम चरण और जाह्नवी कपूर

साउथ और बॉलीवुड का अनोखा मेल फिल्म ‘पेड्डी’ में देखने को मिलेगा, जहां राम चरण और जाह्नवी कपूर पहली बार साथ नजर आएंगे। एआर रहमान का म्यूजिक और रोमांटिक-थ्रिलिंग कहानी फिल्म को खास बनाती है। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

सिद्धांत चतुर्वेदी और तमन्ना भाटिया

वी. शांताराम की बायोपिक में सिद्धांत और तमन्ना की जोड़ी दिखाई देगी, जहां दोनों पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म कंटेंट और परफॉर्मेंस के लिहाज से काफी मजबूत मानी जा रही है।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान

‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान और सारा की फ्रेश केमिस्ट्री हंसी और रोमांस का तड़का लगाएगी। फिल्म अगले साल के सेकेंड हाफ में रिलीज होगी।

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे

करण जौहर की नई रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं और करण जौहर इसके निर्माता हैं। यह कहानी फ्रेश, यंग और भावनाओं से भरपूर है। पहले पोस्टर में अनन्या और लक्ष्य की प्यारी केमिस्ट्री, स्वेटर के पीछे छुपे चेहरे और मुस्कुराहट के पल दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है और नई रोमांटिक जोड़ी के लिए दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा