ममता बनर्जी और पीएम मोदी, फोटो- सोशल मीडिया 
विधानसभा चुनाव 2026

West Bengal में भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, किसके सिर सजेगा ताज, कौन होगा किंग ऑफ बंगाल?

Bengal Elections Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य भर में भारी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी निगरानी के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

प्रतीक पाण्डेय

Bengal Assembly Elections Result: भारी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल में मतगणना शुरू हो गई है। बंगाल में चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

बंगाल में जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी अपनी हैट्रिक के बाद सत्ता बचाने की कोशिश में है, वहीं भाजपा बंगाल में 'परिवर्तन' के नारे के साथ पूरी ताकत झोंक चुकी है। शुरुआती रुझानों के आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चुनाव आयोग ने संवेदनशील इलाकों और काउंटिंग सेंटर्स पर विशेष नजर रखी है। मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण शांति बनी हुई है।

कौन बनेगा किंग?

क्या 'खेला' एक बार फिर ममता बनर्जी के पक्ष में जाएगा या इस बार बंगाल की जनता किसी नए चेहरे को 'किंग' की कुर्सी पर बिठाएगी? यह सवाल न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण है। अगले कुछ घंटों में यह साफ हो जाएगा कि बंगाल का ताज किसके सिर सजेगा और आने वाले पांच साल के लिए राज्य की बागडोर किसके हाथ में होगी।

क्या बोले शुवेंदु अधिकारी

बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि राज्य में उनकी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था सुधारी जाएगी और विकास, सुरक्षा तथा हिंदुत्व का नया अध्याय शुरू हो जाएगा। शुवेंदु के अनुसार तकरीबन 2500 पैरामिलिट्री कंपनियां अगले दो महीनों तक राज्य में सुरक्षा के मद्द्नजर मौजूद रहेंगी। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी का कहना है कि टीएमसी चौथी बार सरकार बनाएगी।

ट्रिपल लेयर में सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा व्यवस्था पर पूर्वी मिदनापुर एसपी अंगशुमन साहा ने कहा, “तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले स्तर की सुरक्षा की जा रही है और प्राप्त डाक मतपत्रों को सुरक्षित रखा गया है। परिसर के अंदर, मतगणना हॉल के अंदर और बाहर दोनों जगह सीएपीएफ के जवान तैनात हैं। मतगणना हॉल के बाहर क्यूआर कोड स्कैनर लगाए गए हैं और स्कैन करने के बाद ही प्रत्येक व्यक्ति को प्रवेश दिया जा रहा है। मुख्य द्वार पर जिला सशस्त्र पुलिस तैनात है। हम डीएफएमडी और एचएचएमडी का उपयोग करके जांच कर रहे हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। बाहर, सीएपीएफ के जवान क्यूआरटी ड्यूटी पर हैं और जिला पुलिस भी मौजूद है। हमने अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए अंदर ज्यादा लोग इकट्ठा न हों। सभी अधिकृत व्यक्ति और एजेंट पहले ही पहुंच चुके हैं और उचित जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया है।”

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज