विनोद तावडे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

जिसका नाम चर्चा में आया उसका पत्ता कट! मुख्यमंत्री पद पर विनोद तावडे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र में सीएम पद के फेस की चर्चा के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावडे ने बड़ा बयान दिया है। तावडे के कहना है कि बीजेपी में जिसका नाम चलता है उसका पत्ता कट जाता है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का महासंग्राम शुरू हो गया है। राज्य में 8272 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि चुनाव के बाद राज्य का सीएम बनने की इच्छा रखने वाले नेता सभी राजनीतिक दलों में मौजूद हैं लेकिन किसी भी सियासी गठबंधन या राजनीतिक पार्टी ने अभी तक सीएम पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। इन सबके बीच राज्य में सीएम पद के फेस की चर्चा के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावडे ने बड़ा बयान दिया है। तावडे के कहना है कि बीजेपी में जिसका नाम चलता है उसका पत्ता कट जाता है।

विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के दोनों प्रमुख सियासी गठबंधन जिसके विधायक ज्यादा, उसका सीएम के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री तावडे ने बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कहा है कि जिन नामों पर चर्चा होती है वे मुख्यमंत्री नहीं बनते।

राजस्थान और मध्यप्रदेश का दिया उदाहरण

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का उदाहरण देते हुए विनोद तावडे ने कहा कि यदि मेरे नाम पर चर्चा होगी तो मैं मुख्यमंत्री हरगिज नहीं बनूंगा। यह आप राजस्थान और मध्य प्रदेश में देख चुके हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या आप राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा या मध्य प्रदेश के मोहन यादव को पहले जानते थे?

महायुति को मिलेगा लाभ

बीजेपी के महासचिव विनोद तावडे ने कहा कि महायुति से लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ हुआ है। मेट्रो, समृद्धि हाईवे, बुनियादी ढांचे के विकास से आम नागरिकों को लाभ हो रहा है। सरकार ने लाडली बहन योजना, किसानों को बिजली बिल नहीं मिलेगा, छात्रों को 10 हजार का लाभ, उज्ज्वला योजना जैसी कई योजनाएं लागू की हैं। इसका लाभ महायुति को भी मिलेगा।

बता दें कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में तीन-तीन दल शामिल है। महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना व अजित पवार की एनसीपी शामिल है। वहीं दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें