जयश्री थोराट व वसंतराव देशमुख (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

BJP नेता वसंतराव देशमुख पुलिस हिरासत में! कांग्रेस की जयश्री थाेराट की बढ़ी मुश्किलें, जानिए क्या है मामला

अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने बीजेपी ने नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तोड़फोड़ और गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने के आरोप में कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट की बेटी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।

आकाश मसने

अहिल्यानगर: महाराष्ट्र में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। नेताओं के विवादित बयानों को दौर शुरू हो गया है। ऐसे ही एक बयान के मामले को लेकर एकजुट हुए कांग्रेस नेताओं की दिक्कतें बढ़ गई है। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने बीजेपी ने नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तोड़फोड़ और गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने के आरोप में कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट की बेटी और कई लोगों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।

शनिवार को अहिल्यानगर जिले के संगमनेर इलाके में कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट की बेटी जयश्री थोराट और उनके समर्थकों ने बीजेपी नेता वसंतराव देशमुख के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी के लिए भाजपा नेता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इधर सूत्रों के हवाले से खबर मिली की पुलिस ने बीजेपी नेता वसंतराव देशमुख को हिरासत में ले लिया है। हालांकि  इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

कांग्रेस नेताओं पर वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप

संगमनेर सिटी थाने के अधिकारी ने बताया कि जयश्री थोराट, 24 नामजद और 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने एक मुकदमे का हवाला देते हुए बताया कि आरोपियों ने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेताओं की गाड़ियाें पर कथित रूप से हमला किया और आग लगाने की कोशिश की।

वहीं दूसरी प्राथमिकी के अनुसार, विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए लोग अवैध रूप से एकत्र हुए। लंबे समय से बालासाहेब थोराट के विरोधी रहे वसंतराव देशमुख ने शुक्रवार को संगमनेर में बीजेपी नेता सुजय विखे पाटिल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जयश्री के खिलाफ कथित टिप्पणी की जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।

देशमुख के खिलाफ मुकादमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक जयश्री थोराट, पूर्व विधान परिषद सदस्य सुधीर तांबे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर तब तक विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता वसंतराव देशमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार