उद्धव ठाकरे व उड़ान दस्ते के अधिकारी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

'तुम मेरा बैग खोलो...बाद में मैं तुम्हें...', चेकिंग पर भड़के उद्धव ठाकरे ने दी चेतावनी, यहां देखें हॉट-टॉक का वीडियो

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बैग की जांच को लेकर सूबे का सियासी पारा हाई होता जा रहा है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उद्धव अधिकारियों से तीखी नोंक-झोंक हो रही है।

अभिषेक सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, यहां का राजनीतिक पारा भी गर्म होता जा रहा है। कुछ ऐसी ही राजनीतिक गर्मी सोमवार को यवतमाल जिले में देखने को मिली, जब चुनाव अधिकारियों ने शिवसेना उद्धव गुट के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बैग की जांच शुरू कर दी। इस दौरान उद्धव ठाकरे की उन अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को बैग की जांच करने की इजाजत तो दे दी, लेकिन इस दौरान उन्होंने गुस्से में उनसे कई सवाल भी पूछे। इतना ही नहीं, उद्धव ठाकरे ने खुद इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। दरअसल, चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को उद्धव ठाकरे यवतमाल जिले में पहुंचे थे।

जानिए क्या है पूरा मामला

यहां के वणी हेलीपैड पर जब उद्धव ठाकरे का हेलीकॉप्टर उतरा, तो वहां खड़े चुनाव आयोग के अधिकारी ने उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच की। इसके बाद अधिकारियों ने जांच के लिए उद्धव ठाकरे से उनका बैग मांगा। इससे वह नाराज हो गए। उन्होंने बैग तो सौंप दिया, लेकिन कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से कहा कि वे सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की भी जांच करें और तलाशी का वीडियो शेयर करें। उद्धव ने अफसरों से पूछा, ''क्या उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बैग की भी तलाशी ली है? क्या वे महाराष्ट्र में रैलियों के लिए आने वाले पीएम मोदी और अमित शाह के बैग की भी तलाशी लेते हैं?'' इतना ही नहीं, उद्धव ने बहस के दौरान अफसरों से कहा, ''आप अभी मेरा बैग खोलिए, मैं आपका खोलूंगा।''

यहां देखिए पूरी बातचीत का वीडियो

इस दौरान उद्धव ठाकरने ने ऑफिसर से नाम और पता भी पूछने के साथ यह भी पूछा कि मेरा बैग चेक कर रहे हो यह ठीक है लेकिन इससे पहले आपने और किसका बैग चेक किया है। जिस पर अधिकारी ने कहा कि चार महीनें में आप पहले हैं। इस दौरान उद्धव ने कहा कि क्या आपने शिंदे और फडणवीस का बैग चेक किया है?

उद्धव ने आगे यह भी पूछा कि आपने अमित शाह या पीएम मोदी का बैग चेक किया इस पर ऑफिसर ने कहा कि अभी तक वह आए ही नहीं है। फिर उद्धव ने कहा कि आते तो चेक करते क्या? और आप मेरा बैग चेक कर रहे हो तो करो जो खोलना है उसके बाद मैं आपको खोलता हूं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच