यशवंत सिंह (सौजन्य-नवभारत) 
विधानसभा चुनाव 2026

चारकोप में यशवंत सिंह के समर्थन में उतरी शिवसेना UBT, बोले इस बार 'खोखे वाली' सरकार की होगी बड़ी हार

चारकोप विधानभा क्षेत्र में इस बार भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर महाविकास आघाडी के उम्मीदवार यशवंत सिंह का बोलबाला ही छाया हुआ है। यशवंत सिंह ने इस बार युवाओं में भी अपना प्रभुत्व स्थापित किया है।

प्रिया जैस

मुंबई: चारकोप विधानसभा से महाविकास आघाडी में शामिल कांग्रेसी प्रत्याशी यशवंत जयप्रकाश सिंह के समर्थन में शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मैदान में उतर गए है। संयुक्त प्रत्याशी को जिताने के लिए जगह-जगह बैठक कर रहे है और लोगों से अपील कर रहे है कि चुनाव में खोखे वाली सरकार को हारने के लिए सभी लोग एकजुट हो जाए।

सभी की एकजुट होने से खोखे वाली सरकार की बड़ी हार होगी। प्रत्याशी यशवंत सिंह के समर्थन में मंगलवार को चारकोप में स्थित एकविरा हाई स्कूल सेंक्टर 2 में आयोजित बैठक में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

‘वोट कराएंगे शान से यशवंत को जिताएंगे ध्यान से’

बैठक में युवाओं ने नारा लगाया कि ‘यशवंत सिंह आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं, पलटेंगे बाजी इस बार हम, नवयुवकों का जमाना है। यशवंत को जीतना है, वोट कराएंगे शान से यशवंत को जिताएंगे ध्यान से’। इन नारों से हॉल में गगनभेदी शोर गूंज उठा।

यशवंत सिंह के लिए उत्सवी मूड और प्रतिबद्धता के साथ और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए शिवसैनिकों ने शपथ ली है कि इस बार वे यह सुनिश्चित करेंगे कि खोखे वाली सरकार को भारी अंतर से हराया जाए। गद्दारों को समाज में उनकी सही जगह दिखाई जाएगी। यशवंत सिंह की जीत से मराठी अस्मिता बहाल होगी। बैठक में यशवंत सिंह का समावेशी दृष्टिकोण युवाओं और महिलाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

चारकोप के विकास पर चर्चा

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ शिवसैनिक राजेंद्र निकम ने सिंह गर्जना की शुरुआत करते हुए यशवंत जयप्रकाश सिंह के लिए अधिकतम समर्थन और वोट जुटाने के लिए कांग्रेस और अन्य गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए अपील की। बैठक में कार्यकर्ताओं को गुडेकर, राजस्थान की विधायक एवं चारकोप विधानसभा की एआईसीसी पर्यवेक्षक इंदिरा मीना, एआईसीसी पर्यवेक्षक महिला मोर्चा और सचिव एवं सांसद पीसीसी मेघा परमार ने संबोधित किया। चारकोप विधानसभा की बैठक में हर कोई यशवंत सिंह द्वारा कही गई बातों और चारकोप के लिए उनके दृष्टिकोण से प्रभावित नजर आया।

इनका मिला समर्थन

शिवसेना (यूबीटी) ने 161 चारकोप विधानसभा उम्मीदवार को 600 से अधिक कार्यकर्ताओं की अपनी टीम को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया था। इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका सुभदा गुडेकर, शिवसेना शाखा क्रमांक 30 के शाखा प्रमुख सुनील राणे, शाखा क्रमांक 19 के शाखा प्रमुख निखिल गुडेकर, शाखा क्रमांक 21 के शाखा प्रमुख रवींद्र मरिये, शाखा क्रमांक 20 के शाखा प्रमुख विजय मालुसरे, शाखा क्रमांक 22 के शाखा प्रमुख प्रसाद पाटिल, शाखा क्रमांक 31 के शाखा प्रमुख अमित कांबले अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच