मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। खबर सामने आयी है कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। भाजपा की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत ने अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से अपना नाता जोड़ लिया है।
आनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए तृप्ति सावंत ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को चुन लिया है। मनसे ने तृप्ति सावंत को अपनी पार्टी से उम्मीदवर भी घोषित कर दिया है।
बता दें, कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने तृप्ति सावंत को बांद्रा पूर्व से टिकट दे दी है। आपको बताते चले कि ये वहीं सीट है. जहां से अजित पवार की एनसीपी ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दी है। इसका मतलब ये साफ है कि इस विधानसभा चुनाव में बांद्रा पूर्व में तृप्ति सावंत और जीशान सिद्दीकी के बीच घमासान देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- उम्मीदवारी देना कोई म्युजिकल चेयर का गेम नहीं, समय रहते गलती सुधारे पार्टी, BJP पर भड़के अतुल शाह
बताते चले कि तृप्ति सावंत दिवंगत प्रकाश सावंत की पत्नी है, इन्हें शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे के बेहद करीबी माने जाते है। स्वर्गीय प्रकाश सावंत बृहन्मुंबई नगर निगम से तीन बार सांसद रह चुके है। उन्होंने 2009 और 2014 में बांद्रा पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा सीट जीती थी। उनके निधन के बाद ये टिकट उनकी पत्नी को दी गई थी।
यह भी पढ़ें- टिकट न मिलने से छोड़ा खाना-पीना, विधायक श्रीनिवास वनगा ने छोड़ा घर, बोले एकनाथ शिंदे का साथ देना सबसे बड़ी गलती
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन अर्ज दाखिल करने के लिए आज आखिरी दिन है। ऐसे में आज सभी राजनीतिक दलों के नेता और उम्मीदवार नामांकन अर्ज दाखिल कर रहे है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने है और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।