निर्मला सीतारमण (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली

Bengal Election: निर्मला सीतारमण के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची TMC। सरकारी हेलीकॉप्टर के उपयोग और बुनकर कार्ड बांटने पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप।

सजल रघुवंशी

TMC Allegations On Nirmala Sitharaman: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पत्र में टीएमसी ने आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीतारमण ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए आचार संहिता का उल्लंघन किया।

टीएमसी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने अपने दौरे के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया और सेरामपुर तथा कालना के आश्रम पारा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बुनकरों से मुलाकात की और उन्हें वीवर कार्ड वितरित किए, जो केंद्र सरकार की एक योजना का हिस्सा है।

पार्टी ने लगाए यह आरोप

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि इस सरकारी कार्यक्रम को जानबूझकर चुनावी समय के साथ जोड़ा गया और इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार के मंच के रूप में इस्तेमाल किया गया। टीएमसी ने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान निर्मला सीतारमण ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ टिप्पणी की और मतदाताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ को भाजपा के समर्थन से जोड़ने की कोशिश की।

टीएमसी ने लगाए आचार संहिता उल्लंघन के आरोप

टीएमसी ने इसे चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए कहा कि सरकारी कार्य और चुनाव प्रचार को मिलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही, मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देना भी नियमों के खिलाफ है।

यह मामला भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है- टीएमसी

पत्र में यह भी कहा गया है कि यह मामला जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत 'भ्रष्ट आचरण' की श्रेणी में आता है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 174 के तहत अपराध बनता है। टीएमसी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि वे सीतारमण और भाजपा को नोटिस जारी करें, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

बंगाल में कब हैं चुनाव?

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, वहीं दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस बार का चुनावी मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बीच माना जा रहा है। हालांकि राज्य की राजनीति में नए समीकरण भी बने हैं जैसे ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में है वहीं दूसरी तरफ हुमायूं कबीर ने भी अपनी पार्टी को पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतारा है।

एजेंसी इनपुट के साथ...

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता