दुष्यंत चौटाला (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

दुष्यंत चौटाला का बयान हरियाणा में छेड़ेगा नया सियासी घमासान, हुड्डा परिवार पर लगाया बीजेपी से साठगांठ का आरोप

कुछ दिन पहले तक राज्य की बीजेपी सरकार में साझेदार रहे जननायक जनता पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच साठ-गांठ होने का राग अलाप रहे हैं।

अभिषेक सिंह

चंडीगढ़: हरियाणा में चुनावी शंखनाद होते ही बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले तक राज्य की बीजेपी सरकार में साझेदार रहे जननायक जनता पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच साठ-गांठ होने का राग अलाप रहे हैं। चौटाला ने ताजा बयान में कुछ ऐसा कहा है जिससे हरियाणा की सियासत में भूचाल आने को है।

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को कहा कि अगर हुड्डा परिवार की भाजपा से साठगांठ न होती तो कांग्रेस नेता अजय माकन राज्यसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए होते। उन्होंने उचाना क्षेत्र की यात्रा के दौरान पत्रकारों से यह बात कही। चौटाला के इस बयान के बाद सियासी हंगामा मचने के आसार साफ नज़र आ रहे हैं।

चौटाला के निशाने पर रहे भूपेन्द्र हुड्डा

चौटाला ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा परिवार की भाजपा से साठगांठ जगजाहिर है। अगर साठगांठ नहीं होती तो आज अजय माकन राज्यसभा सदस्य होते।

बीजेपी से मिले होने के आरोप के मायने क्या?

चौटाला के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि उन्होंने यह बात तब कही है जब उन्हें इस बात का यकीन हो चुका है कि जेजेपी को विपक्षी गठबंधन की तरफ से वेटेज नहीं मिलने वाला है। क्योंकि इससे पहले दुष्यंत ने सरकार से अलग होते हुए कांग्रेस की तारीफ की थी लेकिन चुनाव नजदीक आते-आते अब माहौल बदल चुका है।

अजय माकन हार गए थे राज्यसभा चुनाव

उल्लेखनीय है कि जून 2022 में हरियाणा की दो राज्यसभा सीट के लिए चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग' की वजह से माकन को हार का सामना करना पड़ा था। परिणाम की घोषणा से पहले कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन भाजपा समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली थी।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा