शिवसेना (यूबीटी) के नेता किशोर कन्हेरे ने कांग्रेस में किया प्रवेश (सोर्स: एक्स@INCMaharashtra) 
विधानसभा चुनाव 2026

सीट शेयरिंग से पहले MVA की अंतर्कलह हुई उजागर, उद्धव ठाकरे गुट के प्रवक्ता ने ज्वाइन की कांग्रेस

सीट शेयरिंग से पहले शिवसेना ठाकरे गुट के प्रवक्ता किशोर कन्हेरे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कन्हेरे दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

आकाश मसने

नागपुर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार टिकट की संभावनाओं की तलाश में एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाते हैं। महाराष्ट्र में महायुति और महा विकास आघाड़ी आमने-सामने है। महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। नेता एक गठबंधन से दूसरे गठबंधन में जाते हैं। लेकिन नागपुर में महाविकास आघाड़ी शामिल कांग्रेस ने शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका दिया है। इससे एक बार फिर सीट शेयरिंग से पहले एमवीए की अंतर्कलह सामने आ गई है।

शिवसेना ठाकरे गुट के प्रवक्ता और एनसीपी नेता छगन भुजबल के कट्टर समर्थक किशोर कन्हेरे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कन्हेरे दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। कन्हेरे समता परिषद के राज्य समन्वय हैं। उन्हें मंत्री छगन भुजबल के समर्थक के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने एनसीपी को हराने के बाद शिवसेना का शिव धनुष अपने हाथ में ले लिया था। शिवसेना के प्रवक्ता के तौर पर काम किया।

नागपुर दक्षिण-पश्चिम से लड़ सकते हैं चुनाव

शिवसेना में विभाजन के बाद वह शिवसेना ठाकरे गुट में थे। उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा छिपी नहीं है। शुरुआत में उनके नाम की चर्चा काटोल विधानसभा क्षेत्र से थी। चर्चा है कि यदि पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो संभव है कि वह दक्षिण-पश्चिम नागपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। वह नागपुर सुधार प्रन्यास के पूर्व ट्रस्टी हैं। वह परिवहन महामंडल के सदस्य भी थे।

कन्हेरे के कांग्रेस प्रवेश ठाकरे गुट को बड़ा झटका

किशोर कन्हेरे के कांग्रेस में अचानक प्रवेश ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। वहीं शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। उनके कांग्रेस में प्रवेश के दौरान प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार, सांसद वर्षा गायकवाड़, पूर्व मंत्री सुनील केदार, सांसद श्याम बर्वे, अभा कांग्रेस के सहकोषाध्यक्ष नितिन कुंभलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष नाना गावंडे, प्रवक्ता अतुल लोंढे आदि उपस्थित थे।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!