राहुल गांधी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

तमिलनाडु में बिहार मॉडल दोहराएगी BJP! राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, बताया क्यों कमजोर हुई AIADMK?

Rahul Gandhi Tamil Nadu Rally: थूथुकुडी में राहुल गांधी का बड़ा दावा। राज्यसभा सीट के लिए दबाव में झुके नीतीश कुमार। तमिलनाडु को 'बिहार मॉडल' से किया आगाह, AIADMK को बताया बीजेपी का माध्यम।

प्रिया जैस

Rahul Gandhi Thoothukudi Congress Campaign: तमिलनाडु चुनाव के लिए विपक्ष जोरो-शोरो से चुनावी रैली में हिस्सा लेकर जनता को संबोधित कर रहा है। तमिलनाडु में चुनावी संग्राम में कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी भी चुनावी रण में उतरे हुए है। उन्होंने आज राज्य के थूथुकुडी में सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि जनता दल (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार दबाव के आगे झुक गए और चुपचाप राज्यसभा में एक सीट स्वीकार कर ली।

तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में नीतीश को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया और उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सम्राट चौधरी को बना दिया गया।

बिहार के मॉडल को तमिलनाडु लाएगी सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह भी दावा किया, "नीतीश दबाव के आगे झुक गए; इसीलिए उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए।" उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश के पिछले कामों की वजह से BJP उन पर पूरी तरह हावी हो गई है, और अब वे (BJP नेता) बिहार के इसी मॉडल को तमिलनाडु में भी दोहराना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जहां तक तमिलनाडु की बात है, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) में कभी ऐसे महान नेता हुआ करते थे, जिन्होंने तमिल लोगों के अधिकारों की रक्षा की। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी AIADMK जो तमिलनाडु के लोगों की सेवा करती थी अब अस्तित्व में नहीं है।

AIADMK नेता भ्रष्टाचार के आगे झुके

राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि मौजूदा AIADMK महज़ एक खोखला ढांचा बनकर रह गई है और बीजेपी इस पर हावी होना चाहती है। उन्होंने कहा, "पुरानी AIADMK, जिसने जनता की सेवा की थी, अब अस्तित्व में नहीं रही।" कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि AIADMK नेता "अपने भ्रष्टाचार के कारण दबाव के आगे झुक गए हैं।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि BJP, AIADMK को एक ज़रिया बनाकर तमिलनाडु में सत्ता में अपनी पैठ बनाने की योजना बना रही है। राहुल ने कहा कि हालाँकि AIADMK के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं, लेकिन पार्टी पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन