नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (सोस: एक्स@INCIndia) 
विधानसभा चुनाव 2026

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में उछाला जातिगत जनगणना का मुद्दा, नागपुर से मोदी-अडानी पर किया हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और आरक्षण व जातिगत जनगणना की बात करते हुए इससे जनता को पता चलेगा कि किसके पास कितनी ताकत है।

आकाश मसने

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी का चुनावी बिगुल फूंकने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को नागपुर पहुंचे। यहां से उन्होंने राज्य में होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरूआत की। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को नागपुर में ‘दीक्षाभूमि' पहुंचे और उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राहुल गांधी ने आगंतुक पुस्तिका में एक संदेश भी लिखा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी बुधवार को नागपुर के रेशिमबाग स्थित सुरेश भट्ट हॉल में आयोजित ‘संविधान सम्मान सम्मेलन' को संबोधित करने के लिए यहां थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और आरक्षण और जातिगत जनगणना की बात करते हुए इससे जनता को पता चलेगा कि किसके पास कितनी ताकत है।

जाति जनगणना से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा

राहुल गांधी ने कहा कि देश में जाति आधारित जनगणना होगी और इस प्रक्रिया से दलितों, अन्य पिछड़ा वर्गों और आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय का पता चलेगा। नागपुर में राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘जाति जनगणना से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हर किसी को पता चल जाएगा कि उनके पास कितनी ताकत है और उनकी भूमिका क्या है।''

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘हम 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा की दीवार भी तोड़ देंगे। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा तैयार किया गया संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।"

आरएसएस पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) और भाजपा के लोग संविधान पर हमला करते हैं, तो वे देश की आवाज पर हमला कर रहे होते हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘‘अडानी की कंपनी के प्रबंधन में आपको एक भी दलित, ओबीसी और आदिवासी नहीं मिलेगा।''

केंद्र की माेदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘आप सिर्फ 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करते हैं, लेकिन जब मैं किसानों की कर्ज माफी की बात करता हूं तो मुझ पर हमला किया जाता है।''

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़