पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

बिना ब्रेक और पहिए की 'गाड़ी' है महाविकास आघाड़ी, ड्राइवर की सीट के लिए कर रहे लड़ाई, धुले में PM नरेंद्र मोदी ने किया प्रहार

धुले में एक सार्वजनिक रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और महायुति के हर सदस्य को आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

प्रिया जैस

धुले: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महायुति का प्रचार करने के लिए आज महाराष्ट्र पहुंचे। प्रधानमंत्री ने अपना पहली रैली की शुरुआत महाराष्ट्र में धुले जिले से की। यहां प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि महायुति को आपके आशीर्वाद की जरूरत है।

धुले में एक सार्वजनिक रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और महायुति के हर सदस्य को आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र को जो सुशासन चाहिए वो सिर्फ महायुति ही दे सकती है। विकास कर सकती है तो वहीं दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी में झगड़ा चल रहा है। उन्होंने महाविकास आघाड़ी पर कटाक्ष कर कहा कि वो सिर्फ बिना किसी ड्राइवर और पहियों की चलती गाड़ी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित की रैली

एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "भाजपा, महायुति और महायुति के प्रत्येक उम्मीदवार को आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। पिछले 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र में विकास की गति जारी रहेगी। हम महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे।"

अगले पांच वर्षों में नई ऊंचाइयों पर केवल महायुति सरकार ही राज्य में आवश्यक सुशासन प्रदान कर सकती है। ड्राइवर की सीट... राजनीति में उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को लूटना है। जब एमवीए जैसे लोग सरकार बनाते हैं, तो वे हर सरकारी नीति और विकास में बाधा डालते हैं। आप एमवीए सरकार के 2.5 साल देख चुके हैं।"

उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा करने राजनीति में आए है तो वहीं महाविकास आघाड़ी ने लूटन के लिए राजनीति में कदम रखा है। वो हर योजना को ठप्प कर देते है और जनता का नुसकान करते है।

महिलाओं को एमवीए से है बचना

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये महिलाओं को किस तरह गाली दे रहे है। इसके लिए महिलाओं को महाविकास आघाड़ी से बचना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने धुले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "महाराष्ट्र की हर महिला को इन अघाड़ी वालों से सतर्क रहना होगा। ये लोग कभी भी नारी शक्ति को सशक्त होते नहीं देख सकते। पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि कांग्रेस, अघाड़ी के लोग अब महिलाओं को गाली देने लगे हैं। किस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है... महाराष्ट्र की कोई भी माता-बहन अघाड़ी वालों के इस कृत्य को माफ नहीं कर सकती..."

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में धुले के बाद नाशिक में जनसभा को संबोधित कर रैली में शामिल होंगे।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज