नरेंद्र मोदी (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

कोयंबटूर में PM मोदी का छलका दर्द! कांग्रेस-DMK शासन की खोली पोल, बोले- महिला विरोधी विचारधारा को मिलेगा जवाब

PM Modi Coimbatore Rally DMK: कोयंबटूर में पीएम मोदी की हुंकार। महिला आरक्षण बिल पर DMK और कांग्रेस को घेरा। बताया क्यों आम परिवारों की महिलाओं को संसद से दूर रखना चाहता है विपक्ष।

प्रिया जैस

DMK Anti-Women Mindset: प्रधानमंत्री तमिलाडु चुनावी दौरे के दौरान कोयंबटूर पहुंचे और जनता को संबोधित किया। यहां AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कोयंबटूर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने डीएमके के बुरे इरादों को जनता के सामने स्पष्ट किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज, अपने लोगों के बीच, मैं अपना दर्द और गुस्सा ज़ाहिर करना चाहता हूं। 2023 में, हमने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को, हमने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया। मैंने व्यक्तिगत रूप से सभी राजनीतिक दलों से इसका समर्थन करने की अपील की। ​​मैंने उनसे साफ-साफ कहा कि वे इसका श्रेय ले सकते हैं; मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं तो बस यही चाहता था कि आम परिवारों की बहनें बड़ी संख्या में संसद और विधानसभाओं में पहुंचें।"

उन्होंने कहा, "महिलाओं को आगे बढ़ते देख DMK और कांग्रेस को इतनी परेशानी क्यों होती है? ये 'एक-परिवार वाली पार्टियां' चाहती हैं कि सत्ता केवल उनके अपने परिवारों तक ही सीमित रहे। काले कपड़े पहनकर DMK अपने बुरे इरादों को छिपा नहीं सकती। लोग आपके काले कारनामों को जानते हैं और अब आप उनसे बच नहीं सकते।"

तमिलाडु विकास का इंजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, "लेकिन दुर्भाग्य से, इस नेक प्रयास को पटरी से उतार दिया गया। DMK, कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति का निशाना बनाया। 2011 की जनगणना के आधार पर, तमिलनाडु को और भी अधिक सीटें मिलने वाली थीं, लेकिन यह स्पष्ट है कि DMK ऐसा नहीं चाहती थी। उनके कृत्य अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं तमिलनाडु को भारत के विकास के एक महत्वपूर्ण इंजन के रूप में देखता हूं। पिछले 11 वर्षों में, केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की है। यह राशि टैक्स में हिस्सेदारी, राजमार्गों, हवाई अड्डों, रेलवे और कल्याणकारी योजनाओं के रूप में मिली है। यह उस राशि से कहीं अधिक है जो तमिलनाडु को तब मिली थी जब दिल्ली में कांग्रेस और DMK का शासन था।"

महिलाओं को नुकसान पहुंचाती DMK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने DMK पर निशाना साधते हुआ कहा, "DMK हिंसा और अपराध को बढ़ावा देकर तमिलनाडु में महिलाओं को नुकसान पहुंचाती है। वे संसद में भी महिलाओं के साथ खड़ी नहीं होतीं, लेकिन अब उनकी महिला-विरोधी विचारधारा को निश्चित रूप से करारा जवाब मिलेगा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की जानकारी देते हुए कहा, "इस कार्यक्रम के बाद, मैं आज रात 8:30 बजे इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करूंगा। आज, DMK के पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, उठाने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है। यही कारण है कि उन्होंने तमिलनाडु की सीटों में कमी के बारे में झूठा डर फैलाने का सहारा लिया। DMK ने पहले कहा था कि मौजूदा आनुपातिक प्रतिनिधित्व को बनाए रखा जाना चाहिए, और हमने भी इसका प्रस्ताव रखा था। लेकिन अब उन्होंने यू-टर्न ले लिया है।"

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा

ग्रेजुएट्स और शिक्षकों के हाथ में बिहार की राजनीति की चाबी, जानिए कैसे होते हैं MLC चुनाव