उमर अब्दुल्ला को मिला उपराज्यपाल का पत्र (सोर्स: एक्स@OmarAbdullah) 
विधानसभा चुनाव 2026

16 अक्टूबर को CM पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया न्यौता

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए उमर अब्दुल्ला को 16 अक्टूबर को आमंत्रित किया। जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का पत्र मिला।

आकाश मसने

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए उमर अब्दुल्ला को 16 अक्टूबर को आमंत्रित किया। जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का पत्र मिला, जिसमें उन्हें जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। एलजी के प्रधान सचिव ने उमर अब्दुल्ला को सरकार बनाने के आमंत्रण पत्र सौंपा है।

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि "एलजी मनोज सिन्हा के प्रधान सचिव से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने मुझे उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से एक पत्र सौंपा जिसमें मुझे जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने का निमंत्रण दिया गया है।''

13 अक्टूबर को हटा राष्ट्रपति शासन

बता दें कि 13 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया था। जम्मू-कश्मीर में पिछले 6 साल से राष्ट्रपति शासन लगा था। हाल ही में प्रदेश में हुए चुनाव के बाद नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश 13 अक्टूबर को रविवार देर रात जारी किया गया।

गृह मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए मुख्यमंत्री की शपथ के तुरंत पहले राष्ट्रपति शासन खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है, जिससे नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। नए सीएम के रूप में उमर अब्दुल्ला शपथ लेने वाले हैं।

वहीं 14 अक्टूबर की शाम को जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का पत्र मिला, जिसमें उन्हें जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। एलजी के प्रधान सचिव ने उमर अब्दुल्ला को सरकार बनाने का यह आमंत्रण पत्र सौंपा है।

11 को किया था सरकार बनाने का दावा पेश

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में राजभवन पहुंचकर उपराज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। साथ ही कांग्रेस, सीपीएम, आम आदमी पार्टी और निर्दलिय विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा। उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने का अनुराध भी किया है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए