महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट कटने के बाद नेताओं को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। पालघर सीट से टिकट न मिलने के चलते शिंदे गुट के विधायक श्रीनिवास वनगा फफक-फफक कर रोने लगे। बताया जा रहा है कि टिकट कटने के बाद वे लापता हो गए हैं। उनके लापता होने के बाद से तरह तरह की बातें चर्चा में आ रही हैं। फिलहाल उन्हें खोजने के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई हैं। उनकी पत्नी ने बताया कि उनके मन में आत्महत्या के ख्याल आ रहे थे। फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस मामले को लेकर पत्नी से बात करके उनके पता लगाने की कोशिश की जा रही है।