प्रकाश अंबेडकर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव : नतीजे से पहले प्रकाश आंबेडकर ने किया साफ, सत्ता को लेकर कही ये बड़ी बात

वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि, अगर कल उनकी पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आवश्यक संख्याबल मिलता है तो वह उस पक्ष को चुनेंगे जो सरकार बना सके।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि, अगर कल उनकी पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आवश्यक संख्याबल मिलता है तो वह उस पक्ष को चुनेंगे जो सरकार बना सके।

इस बाबत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पोते ने ‘X' पर एक ‘पोस्ट' में कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में रहना चुनेगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कल वीबीए को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के वास्ते किसी पार्टी या गठबंधन का समर्थन करने के लिए पर्याप्त संख्या मिल जाती है तो हम उसी के साथ रहना पसंद करेंगे जो सरकार बना सके।हम सत्ता में रहना चुनेंगे।''

जानकारी दें कि, वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 200 उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने 2019 के राज्य चुनावों में 236 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन तब वह अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। जिन सीट पर उसने चुनाव लड़ा था, उनमें उसका मत प्रतिशत 5.5 प्रतिशत रहा था। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि, कई एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में ‘महायुति’ को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना जताई है। इन एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में मतदान के एक दिन बाद बीते गुरुवार को अपने ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के आंकड़े जारी किए। वहीं मतदान के बाद बुधवार शाम को आए अधिकतर एग्जिट पोल में महायुति की जीत का अनुमान जताया गया था।

जानकारी दें कि, महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बीते बुधवार को मतदान हुआ था । वही मतगणना आगामी 23 नवंबर को की जाएगी। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच इस बार कांटे का मुकाबला है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन