महाराष्ट्र में BJP चल रही हरियाणा वाली चाल! RSS ने बनाया जीत की प्लान 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र में BJP चल रही हरियाणा वाली चाल! RSS ने बनाया जीत की प्लान

आरएसएस के कार्यकर्ताओं की तरफ से चुनावों तक लोगों के साथ 50,000 से 70,000 छोटी बैठकें करने का प्लान है। संगठन इसे अपनी निरंतर लोक जागरण गतिविधि कह रहा है।

अर्पित शुक्ला

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए अब आरएसएस ने कमान संभाल ली है। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के ठीक बाहर आरएसएस से प्रेरित लोक जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कुछ घरों का दौरा किया। बता दें कि इन कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट देने के लिए प्रेरित किया तथा ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को ध्यान में रखने को भी कहा।

काम मे जुटा RSS

ये कार्यकर्ता हिंदी तथा मराठी में एक पन्ने का एक पर्चा बांट रहे हैं, जो लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्र ‘बटेंगे तो कटेंगे’ की याद दिलाता है और अप्रैल-जून के आम चुनाव परिणामों से सीख लेने को कहता है। बता दें कि 48 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में हुए चुनावों में बीजेपी केवल नौ सीटों पर सिमट गई थी। इस पर्चे में लोगों से अपील की गई है कि वो उन लोगों से सावधान रहें जो ‘संविधान, आरक्षण तथा एससी-एसटी के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं’ और ऐसी सरकार को चुनें जो ‘जमीन जिहाद, लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, पत्थरबाजी तथा दंगों’ पर रोक लगा सके।

मैदान में उतरे RSS के कार्यकर्ता

साथ ही पर्चे में यह भी कहा गया है कि लोगों को अंतर समझना चाहिए कि कौन विश्व मंच पर भारत की छवि सुधारने का काम कर रहा है तथा कौन विदेशों में भारत को बदनाम कर रहा है। यह कहना शायद नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की तरफ इशारा है, हालांकि इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के इस बयान के बाद कि पार्टी आत्मनिर्भर है और संघ पर निर्भर नहीं है। आरएसएस लोकसभा चुनावों के दौरान पीछे हट गया था, लेकिन अब दो महीने पहले पलक्कड़ में हुई बीजेपी-आरएसएस समन्वय बैठक के बाद संघ महाराष्ट्र में इस चुनाव अभियान में मैदान में है। यहां पढ़ें –  पुणे में एकनाथ शिंदे ने VBA अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर से की मुलाकात

क्या है आरएसएस का प्लान

आरएसएस के कार्यकर्ताओं की तरफ से चुनावों तक लोगों के साथ 50,000 से 70,000 छोटी बैठकें करने का प्लान है। संगठन इसे अपनी निरंतर लोक जागरण गतिविधि कह रहा है। आरएसएस ने हरियाणा में भी इसी तरह किया था, जहां 16,000 से अधिक बैठकें की गई थीं। जिसके अच्छे नतीजे हालिया चुनावों में देखने को मिले और भाजपा की जीत हुई थी।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे हैं मुलाकात

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा