ठाणे विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)  
विधानसभा चुनाव 2026

ठाणे विधानसभा सीट: शिवसेना बीजेपी के बीच होगी 2024 की जंग, जानिए कौन जमाएगा जीत का रंग?

ठाणे विधानसभा सीट शिवसेना का गढ़ रही है। लेकिन 2014 में यहां बीजेपी ने बाजी मार ली। जिसके बाद शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन हो गया। फिर 2019 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर यह सीट बीजेपी के खाते में गई और उसने यहां से जीत दर्ज की।

मृणाल पाठक

ठाणे: महाराष्ट्र में चुनावी चिंगारी शोला बनकर सियासी समराग्नि में तब्दील होने को है। राजनीतिक रणकौशल के धनी इस समर में कूदने को बेताब दिखाई दे रहे हैं। सूबे के 288 मोर्चों पर होने वाले इस संग्राम में कौन सा सियासी दल कहां आग्नेयास्त्र का उपयोग करेगा? कौन इसके जवाब में वरुणास्त्र चलाएगा इसे लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। साथ ही इस चुनाव आयोग के औपचारिक शंखनाद का इंतज़ार किया जा रहा है।

इस चुनावी जंग में हम विधानसभाओं का क्षेत्रवार विश्लेषण कर रहे हैं। जिसके जरिए यह पता लगाया जा सके कि कहां किस पार्टी या नेता का पलड़ा भारी है। इस कड़ी में आज ठाणे विधानसभा सीट की बारी है। यह सीट शिवसेना का गढ़ रही है। लेकिन 2014 में यहां बीजेपी ने बाजी मार ली। जिसके बाद शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन हो गया। फिर 2019 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर यह सीट बीजेपी के खाते में गई और उसने यहां से जीत दर्ज की।

1978 में ठाणे विधानसभा सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। तब यहां जेएनपी से गजानन मोतीराम कोली ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1980 और 1985 में कांति कोली ने कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की। लेकिन उसके बाद यहां कांग्रेस राज खत्म हो गया और शिवसेना का वर्चस्व शुरू हो गया। 1990, 1995 और 1999 में मोरेश्वर दामोदर जोशी ने हैट्रिक लगाई। फिर 2004 में वर्तमान सीएम एकनाथ शिंदे ने जीत दर्ज की। उसके बाद 2009 में शिवसेना उम्मीदवार राजन विचारे ने विजयश्री हासिल की।

ठाणे में कब किसे मिली विजय?

वर्ष उम्मीदवार पार्टी कुल वोट
2019 केलकर संजय मुकुंद बीजेपी 92298
2014 केलकर संजय मुकुंद बीजेपी 70884
2009 राजन विचारे एसएचएस 51010
2004 एकनाथ शिंदे एसएचएस 131159
1999 एम डी जोशी एसएचएस 67429
1995 जोशी मोरेश्वर दामोदर एसएचएस 122595
1990 एम डी जोशी एसएचएस 94236
1985 कांति कोली कांग्रेस 40890
1980 कोली कांति किसान कांग्रेस (आई) 32186
1978 कोली गजानन मोतीराम जेएनपी 49123

ठाणे के जातीय आंकड़े

जनरल कैटेगरी में लिस्टेड ठाणे विधानसभा सीट पर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक कुल 3 लाख 36 हजार 900 वोटर्स हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा 8 प्रतिशत 26 हजार 952 यानी करीब 8 फीसदी मुस्लिम मतदाता है। दूसरे पायदान पर यहां एससी वोटर्स आते हैं। उनक संख्या साढ़े 16 हजार के आस-पास है। बात करें आदिवासी वोटर्स की तो वह भी 7 हजार के आस-पास है। इसके अलावा यहां 8 हजार के करीब पाटिल, 7 हजार के आस-पास यादव और 5 हजार के करीब क्रिश्चियन वोटर्स हैं।

2024 में कैसा होगा माहौल

2024 में यहां के चुनावी माहौल की चर्चा करें तो राजनीतिक चर्चाओं में शिवसेना यूबीटी और बीजेपी के बीच लड़ाई मानी जा रही है। महायुति की तरफ से बीजेपी उम्मीदवार मैदान में होगा तो महाविकास अघाड़ी की तरफ से यह सीट शिवसेना उद्धव गुट के हिस्से में जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यहां बीजेपी हैट्रिक लगाने में कामयाब होती है या फिर शिवसेना पुराना वर्चस्व हासिल करने में सफल होगी?

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान