एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दी खुली चुनौती - बता दें धारावी में आखिर क्या किया है काम

महाविकास आघाड़ी के उद्धव ठाकरे ने अडानी समूह के धारावी परियोजना पर निशाना साधा था। उनके इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने परियोजना बंद करने को लेकर एकनाथ शिंदे ने करारा जवाब दिया। शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे परियोजनाओं पर रोक लगाने के अलावा और कुछ नहीं जानते।

प्रिया जैस

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति महाराष्ट्र में जनता के बीच जनसभा कर रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नागपुर पहुंचे है इस बीच उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने अडानी समूह के प्रोजेक्टस को लेकर उद्धव ठाकरे के बयान का जवाब दिया।

हाल ही में महाविकास आघाड़ी के उद्धव ठाकरे ने अडानी समूह के धारावी परियोजना पर निशाना साधा था। उनके इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने परियोजना बंद करने को लेकर एकनाथ शिंदे ने करारा जवाब दिया।

उद्धव ठाकरे का जवाब देते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे परियोजनाओं पर रोक लगाने के अलावा और कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा कि धारावी में 1 से 2 लाख लोग ऐसे है जो बेहद ही खराब स्थिति में रहते है जबकि ये नेता बड़े घरों में रहते है।

एकनाथ शिंदे ने किया प्रहार

अडानी समूह की धारावी परियोजना पर उद्धव ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "क्या वे परियोजनाओं पर रोक लगाने और उन्हें बंद करने के अलावा कुछ जानते हैं? हम एमवीए से और क्या उम्मीद कर सकते हैं? धारावी में 1-2 लाख लोग खराब स्थिति में रहते हैं, जबकि ये नेता बड़े घरों में रहते हैं। हमारी सरकार ने वहां सभी के लिए आवास की घोषणा की है... मैं एमवीए को खुली चुनौती देता हूं कि वे अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएं। वे केवल हमारी घोषित सभी योजनाओं की नकल कर रहे हैं। वे झूठे हैं और जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी... जनता ने फैसला कर लिया है और महायुति पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।"

उन्होंने कहा की गरीब लोगों को हमने आवास की घोषणा की है इन नेताओं ने क्या किया है। उन्होंने उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताए कि उन्होंने धारावी की जनता के लिए क्या किया है बस वे महायुति की योजनाओं की नकल कर रहे है। जिसपर जनता कतई भरोसा नहीं करेंगी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल