ऐरोली विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)  
विधानसभा चुनाव 2026

ऐरोली विधानसभा सीट: परिवार एक, पार्टी दो, विक्ट्री तीन, इस बार कौन तैयार कर पाएगा जीत की जमीन?

महाराष्ट्र चुनाव से पहले हम हर एक सीट का इतिहास खंगाल रहे हैं। वर्तमान की बात कर रहे हैं, और भविष्य में क्या होने वाला है इसका सटीक अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस कड़ी में आज ऐरोली विधानसभा सीट की बारी है।

मृणाल पाठक

ठाणे: महाराष्ट्र में अंदेशों के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में होने वाले चुनावी महाभारत के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। महाविकास अघाड़ी और महायुति के मध्य होने वाले इस चुनावी महाभारत के लिए महारथी तय करने को लेकर मंथन चल रहा है। वहीं, सियासी पंडित और आम जनता इस बात का आकलन करने में जुटे हुए हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कौन किस पर भारी पड़ने वाला है।

इस आकलन में हम भी लगातार आपकी मदद में लगे हुए हैं, और वह सीटवार सारे के सारे आंकडे़ आप तक पहुंचा रहे हैं। जिससे आपको चुनावी मौसम का मिजाज भांपने में बहुत ज्यादा कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इसके लिए हम हर एक सीट का इतिहास खंगाल रहे हैं। वर्तमान की बात कर रहे हैं, और भविष्य में क्या होने वाला है इसका सटीक अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस कड़ी में आज ऐरोली विधानसभा सीट की बारी है।

ऐरोली विधानसभा सीट का इतिहास

ऐरोली विधानसभा सीट की जनता को अब तक तीन बार जनादेश देने का मौका मिला है। यहां 2009 और 2014 में यहां संदीप गणेश नाईक ने एनसीपी के टिकट पर जीत दर्ज की। दोनों ही बार उन्होंने शिवसेना उम्मीदवार विजय लक्ष्मण चौघुले को मात दी। लेकिन 2019 के चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी। इस बार बीजेपी के टिकट पर संदीप नाईक के पिता गणेश नाईक ने एनसीपी प्रत्याशी को मात देते हुए जीत हासिल की।

ऐरोली की जनता ने कब किसे दिया जनादेश?

वर्ष उम्मीवार पार्टी कुल वोट
2019 गणेश नाइक भाजपा 114645
2014 संदीप गणेश नाइक एनसीपी 76444
2009 संदीप गणेश नाइक एनसीपी 79075

ऐरोली विधानसभा के जातीय समीकरण

सामान्य श्रेणी में लिस्टेड ठाणे जिले की इस सीट पर दलित, मुस्लिम, पाटिल और यादव वोटर्स का बोलबाला है। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल 4 लाख 47 हजार 697 वोटर्स में से 42 हजार 531 दलित, 26 हजार 861 मुस्लिम, 17 हजार से ज्यादा पाटिल और साढ़े 12 हजार से ज्यादा यादव वोटर्स हैं। इसके अलावा 9 हजार के आस-पास राजपूत तो 8 हजार के करीब आदिवासी वोटर्स भी शामिल हैं।

2024 में क्या होगा?

2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ऐरोली को लेकर जीत हार का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन जिस तरह से पिछले चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार गणेश नाईक ने 78 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है उसके मद्देनजर एक बार फिर बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि चुनाव में जनता ही जनार्दन होती है वह कब किसे पलकों पर बिठा ले और कब किसे नज़र से गिरा दे यह वही तय करती है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं