हेमंत सोरेन (सोशल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

झारखंड चुनाव 2024: बरहेट से हेमंत सोरेन ने किया नामांकन, BJP ने इस सीट से अब तक नहीं उतारा उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दे नामंकन दाखिल करने की अन्तिम तारीख 25 अक्टूबर है।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : झारखंड में अगामी 13 नवंबर और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। ऐसे में आज 24 अक्टूबर को झारखंड के सीएम हेमंत सोरोन ने बरहेट विधानसभा सीट से नामंकन दाखिल कर दिया है।

बता दें, सीएम सोरेन के नामंकन दाखिले के मौके पर विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पिंटू के अलावा प्रस्तावक के रूप में सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू, रूपचंद मुर्मू और अधिवक्ता संजय मिश्रा उपस्थित रहे।

ध्यान देने वोली बात यह है कि कल यानी 25 अक्टूबर को नामंकन द्खिल करने के आखिरी तारीख है। ऐसे में जेएमएम के कई प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल करने का काम किया है जिसमें हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का भी नाम शामिल हैं। सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल की हैं।

नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। खास बात यह है कि 49 वर्षीय हेमंत सोरेन झारखंड में तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। इस बार सीएम सोरेन की पार्टी INDIA ब्लॉक का हिस्सा है और इस बार की विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक पूरी जी-जान लगा दी है।

इसी साल जनवरी में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीए सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था, जिसके कारण उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जितने दिन वे जेल जेल में थे, उतने दिन के लिए चंपाई सोरेन सीए पद का कार्यभार संभाले थे। जेल से रिहा होने के बाद 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने एक बार फिर सीएम पद का शपथ लिया।

हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सिमोन माल्टो को बरहेट से हराया था। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत के सामने हेमलाल मुर्मू थे। 2014 के चुनाव में भी हेमंत ने हेमलाल मुर्मू को हराया था।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट