हेमंत सोरेन  
विधानसभा चुनाव 2026

झारखंड चुनाव : दलबदलुओं पर भरोसा! कुछ ही समय पहले JMM में आए चुन्ना सिंह को टिकट, हेमंत सोरेन समेत 'झामुमो' की 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने  35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें इस बार दलबदलुओं पर खूब भरोसा दिखाया गया है।

राहुल गोस्वामी

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने  35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साइमन माल्टो से 25,740 मतों से सीट जीती थी। सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर उपचुनाव में भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से पराजित किया था।

देखा जाए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस बार दलबदलुओं पर खूब भरोसा दिखाया है। जैसे हेमंत सोरेन ने कुछ ही समय पहले पार्टी में आए चुन्ना सिंह को चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह उम्मीदवारों की इस सूची को देखें तो सोरेन परिवार से 3 लोगों को जगह दी गई है। झारखंड की सियासत में ऐसा पहली बार हुआ है। अब तक सोरेन परिवार से दो लोग ही चुनाव लड़ते देखें गए हैं।

झामुमो की ओर से जारी इस सूची के अनुसार निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव चुनाव मैदान में हैं।

दलबदलुओं पर भरोसा

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दलबदलुओं पर भरोसा जताते हुए कुछ ही समय पहले पहले पार्टी में आए चुन्ना सिंह उर्फ उदयशंकर सिंह को सारठ से उम्मीदवारी दी है। चुन्ना सिंह सारठ के पूर्व विधायक हैं। वे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का करीबी भी रहे हैं।

इसी तरह BJP से आए जानकी यादव को बरकट्टा और केदार हाजरा को जामुआ से उम्मीदवार बनाया गया है।वहीं भवनाथपुर सीट पर भी दलबदल कर पहुंचे अनंत प्रताप को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही चंदनक्यारी में उमाकांत रजक को भी टिकट मिला है। रजक हाल ही में आजसू छोड़ जेएमएम में आए हैं। पार्टी महासचिव विनोद पांडेय के मुताबिक जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव दो चरणों में आगामी 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल