तेजस्वी सूर्या (सोर्स: एक्स@Tejasvi_Surya) 
विधानसभा चुनाव 2026

मुंबई में तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के आर्थिक मॉडल पर साधा निशाना, बोले- दिवालिया होने की कगार पहुंचा कर्नाटक

भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस के आर्थिक मॉडल की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों ने कर्नाटक को दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा दिया है।

आकाश मसने

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजस्वी सूर्या बुधवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए मुंबई पहुंचे। उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस के आर्थिक मॉडल की भी आलोचना की। बुधवार को आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों ने कर्नाटक को दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा दिया है।

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि कर्नाटक गंभीर वित्तीय अस्थिरता का सामना कर रहा है। सूर्या ने मुंबई में कहा कि "यह कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा तैयार किया गया एक गैरजिम्मेदार आर्थिक मॉडल है। राज्य अब दिवालियापन और आर्थिक अराजकता की कगार पर खड़ा है। सार्वजनिक धनराशि को लेकर सरकार की नीतियां आर्थिक संकट पैदा कर रही हैं।''

बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि पिछली भाजपा सरकार ने कर्नाटक में 20 हजार करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष बजट पेश किया था। लेकिन कांग्रेस की 'राजकोषीय अनुशासनहीनता और कुशासन' के कारण पिछले दो वर्षों में 12 हजार करोड़ रुपए का राजस्व घाटा हुआ है।

महिलाओं को नहीं मिले दो हजार रुपए

भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने महाराष्ट्र के लोगों को आगाह किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो इससे खतरा हो सकता है। सूर्या ने दावा किया कि कर्नाटक सरकार का महिलाओं को 2,000 रुपए मासिक भत्ता देने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिसके कारण लाभार्थियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

डीके शिवकुमार ने स्वीकार किया

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी हाल ही में बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए धन की कमी की बात स्वीकार की है। सूर्या ने कहा कि "उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सार्वजनिक रूप से दो बार स्वीकार किया है कि राज्य के पास बेंगलुरु में गड्ढों की मरम्मत के लिए पैसे नहीं हैं। शिवकुमार के बगल में बैठे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस चिंता को स्वीकार किया है।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़